किसान संदेश अभियान: मुख्यमंत्री को गन्ना किसानों ने लिखे पत्र रालोद नेताओं ने डाक से भेजे 

गाजियाबाद। रालोद उत्तर प्रदेश में ‘किसान संदेश अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद में रालोद के जिलाध्यक्ष अमित त्यागी सरना एवं महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी के नेतृत्व में नवयुग मार्केट में रालोद ने मुख्य डाकघर पर गन्ना किसानों द्वारा लिखे गए पत्र मुख्यमंत्री को भेजे गए। जिलाध्यक्ष अमित त्यागी सरना ने बताया कि भुगतान नहीं होने के कारण और मूल्य निर्धारित नहीं होने की वजह से गन्ना किसानों की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अजयवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ही किसानों की पीड़ा समझ रहे हैं।

राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा हर कोई गन्ने के वाजिब व लाभकारी दाम न मिलने से आहत है। गन्ना किसानों के घरों की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है। प्रदेश सरकार को जगाने व गन्ना मूल्य घोषित कराने के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह के निर्देश पर सीएम को पत्र लिखे जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम कट्टा भर-भर पत्र  भेजकर किसानों की अनदेखी पर आक्रोश भी जताया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनवीर चौधरी, ओडी त्यागी, रविंद्र चौहान, अरुण चौधरी भुल्लन, विशाल सिरोही, डंपी शर्मा, नकुल त्याी, कासिम अंसारी, सुरेश डागर, भूपेन्द्र बॉबी, राहुल चौधरी खानपुर, अशोक तेवतिया, दीपक त्यागी, रॉकी चौधरी, लोकेश चौधरी, प्रदीप त्यागी, शेर सिंह मौर्य, रमेश, जयकिशन, भीमसेन, योगेन्द्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, पूनम गौतम, कमल जाटव, रितेश, प्रह्लाद ढाका, कृष्णपाल डायरेक्टर, डॉ. अजय, यश चौधरी, राजीव तालान, सोनू आदि मौजूद रहे।

लोनी में पत्र लेखन चलाया अभियान
लोनी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन एवं रालोद नेत्री रंजीता धामा एवं पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने कहा कि किसानों की वर्तमान में दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे किसान संदेश अभियान के तहत सोमवार को लोनी बॉर्डर स्थित चौधरी चरण सिंह स्मृति पार्क में पत्र लेखन अभियान चलाया गया।चेयरमैन रंजीता धामा एवं पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यह अभियान चलाया।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या मे पत्र बलराम नगर डाकघर लोनी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन ने रालोद कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से पत्र डाक से पोस्ट किए। इस दौरान लोनी विधानसभा अध्यक्ष सरताज खान,इरशाद रंगरेज,जयवीर बालियान,प्रदीप तोमर,वीरेंद्र सोलंकी,विनोद तोमर, देवेंद्र पंवार,सुमित पार्चा,ओमपाल राणा,विपिन तोमर,सुभाष पंडित,अनिल,पप्पू चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।