गाजियाबाद। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री व परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो कि जनपद में लाइसेंसी शराब की दुकान बंद होने के बाद क्षेत्र में अवैध रुप से शराब की बिक्री करता था। पकड़ा गया आरोपी इतना शातिर है कि पहले लाइसेंसी शराब की दुकान से ही शराब खरीदता था, फिर उसी शराब को दुकान बंद होने के बाद क्षेत्र में दो गुने दामों में बेचता था।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात एवं सोमवार को आबकारी निरीक्षकों द्वारा जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण व परिवहन पर रोक लगाने के लिए कोट गांव, विजय नगर झोपड़पट्टी, पूजा कॉलोनी थाना ट्रोनिका सिटी, साहिबाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर एवं नाईपूरा थाना लोनी बॉर्डर पर दबिश एवं चेकिंग की गई। आबकारी निरीक्षक आशीष पाण्डेय की टीम ने की टीम ने रविवार रात डीएवी चौक के पास अवैध रुप से शराब की बिक्री कर रहे गौरव पुत्र महावीर को 31 पौवे देसी शराब मिस इंडिया के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके खिलाफ थाना विजय नगर में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।















