गुलावठी नगर पालिका परिषद के ईओ बने केके भड़ाना

गाजियाबाद। खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद के पूर्व अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना का अब बुलंदशहर की गुलावठी नगर पालिका परिषद में ईओ के पद पर तबादला किया गया है। प्रदेश शासन ने पिछले दिनों खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना का 15 जुलाई को नगर पालिका परिषद राठ हमीरपुर में तबादला किया था। नगर पालिका परिषद गुलावठी बुलंदशहर में अधिशासी अधिकारी का पद खाली होने के चलते अब केके भड़ाना का तबादला अधिशासी अधिकारी के पद पर किया गया है। बता दें कि पूर्व नगर पालिका परिषद खोड़ा के अधिशासी अधिकारी रहे केके भड़ाना ने कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए थे। इसके साथ ही नगर पालिका में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराए थे।