लोनी बॉर्डर एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने किया शातिर शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

9 तस्कर गिरफ्तार, 275 पेटी शराब बरामद

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर चेकिंग के दौरान बेहटा हाजीपुर नहर रेलवे अंडर पास के निकट से आधा दर्जन से अधिक शराब तस्करों को गिरफ्तार कर शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिनके कब्जे से 275 पेटी शराब, एक केंटर, एक सेंट्रो कार, एक स्कूटी, तथा चाकू बरामद हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर शराब तस्कर गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सीओ लोनी अतुल कुमार सोनकर ने बताया लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध और एसओजी टीम मिली सूचना के आधार पर बेहटा हाजीपुर नहर रेलवे अंडर पास के निकट चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर के पीछे सैंट्रो कार व एक स्कूटी सवार आते दिखाई दिए। पुलिस ने कंटेनर को रूकने का इशारा किया। पुलिस इशारा देख कंटेनर चालक साइड में गाड़ी लेकर खड़ा हो गया। सैंट्रो कार चालक और स्कूटी चालक पुलिस इशारा देख भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर वाहन समेत दोनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर कार कि डिग्गी से 21 पेटी शराब की बरामद हुई। स्कूटी सवार से 4 पेटी देशी शराब की बरामद हुई। केंटर की तलाशी लेते समय अंदर बैठे शराब तस्कर भागने का प्रयास करने लगे। भागता देख पुलिस ने आनन फानन में तस्करों को दबोच लिया। केंटर से पुलिस ने 275 पेटी शराब की बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि हरियाणा से सस्तें दामों में शराब तस्करी कर बड़े बंद वाहन या केंटर आदि वाहनों से लाते हैं। जिसको लोनी आस पास के इलाके में महंगों दामों बेचकर मोटी रकम कमाते हैं। पुलिस तस्करों के कब्जे से एक केंटर, एक सैंट्रो कार, एक स्कूटी, तथा तीन चाकू भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम योगेंद्र पुत्र रामवीर सिंह निवासी महरमपुर बागपत, नीरज त्यागी पुत्र हरिओम त्यागी,भानु उर्फ अंकुर त्यागी पुत्र संजय निवासीगण मंडोली एक्स हर्ष विहार दिल्ली, सरनाम सिंह पुत्र स्व दयाराम सिंह, नवीन पुत्र प्रीतम सिंह निवासीगण नगली डेरी नजफगढ़ दिल्ली, मोहित कसाना पुत्र धीरज सिंह, सुमित पुत्र श्रीपाल निवासीगण जावली, अनूप उर्फ अन्नू पुत्र जेल सिंह निवासी नंदनगरी दिल्ली हैं।