गाजियाबाद। प्रधानमंत्री की भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत गुरूवार को वैशाली सेक्टर-1 स्थित क्लाउड 9 में भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ मेयर आशा शर्मा एवं विधायक सुनील शर्मा ने पार्षद अनिल स्वामी, स्थानीय पार्षद मनोज गोयल एवं सुरेश जिन्दल राष्टीय अध्यक्ष संस्कार भारती की मौजूदगी में संयुक्त रूप से किया। मेयर ने बताया की गाजियाबाद के अंदर 60 जन औषधि केन्द्र खुल चुके हैं, प्रधानमंत्री का इस योजना के माध्यम से यह सपना है की हर गरीब परिवार तक सस्ती और अच्छी दवाईयो का फायदा मिले। 
जन औषधि केन्द्र और बाजारों के अन्य केंद्रो से लगभग 70 फिसदी तक का फायदा है। लोग अपनी और परिवार के सदस्यों को बीमारी में अपना सब कुछ निछावर कर देते है और कुछ लोगो के पास दवा के पैसे नहीं होते तो वह उस सदस्य को बचा भी नहीं पाते। इन्हीं सब त्रुटियों को सुचारू रूप से करने के लिए प्रधानमंत्री की योजना काम कर रही है और ज्यादा से ज्यादा लोग इस केंद्र से दवा लेकर योजना का फायदा उठाएं ओर अपने आस पास के लोगो को भी प्रेरित करे। विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि साहिबाबाद विधानसभा के अंदर 29 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खुल चुके हैं। यह दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक से अत्याधुनिक है। यहां पर एमबीबीएस डॉक्टर और पूरा स्टाफ बैठता है। काफी तरह के टेस्ट यहां होते हैं। उन सभी डॉक्टर को कहा गया कि जो दवाई उनके पास उपलब्ध नहीं है, वह भी जेनेरिक दवाई मरीजों को लिखकर दें। ताकि हर व्यक्ति सस्ती दवाइयों का लाभ ले सकें। केन्द्र से मेयर, विधायक एवं अन्य लोगों ने भी औषधि लेकर एक अच्छी पहल करते हुए लोगों को जागरूक किया। 
इस दौरान मेयर गरीबों को कंबल वितरण किया। इस मौके पर केन्द्र संचालक सरिता अग्रवाल, सुरेश मित्तल ब्रिज मोहन अग्रवाल, सुरेश जिन्दल, एवं क्लाउड 9 के डायरेक्ट साहिल जैन, समाजसेवी सुभाष शर्मा, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, मंडल मंत्री समाजसेवी, एसआर सिंह, शुभम सिंह, श्याम सुंदर सिंह, दुष्यंत गौतम उपस्थिति रहे।
















