मेयर आशा शर्मा हुई कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेट

गाजियाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। महापौर आशा शर्मा भी कोरोना संक्रमित हो गई है। महापौर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को अपने घर में आईसोलेट कर लिया है। महापौर आशा शर्मा के पति सोशल चौकीदार केके शर्मा भी कुछ दिन पहले कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में टेस्ट कराया था। इसके बाद प्राइवेट लैब में जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। महापौर आशा शर्मा की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्होंने शंका होने पर कोरोना टेस्ट कराया तो उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह खुद ही अपना इलाज अब घर में कर रही हैं। एतिहातन उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है,ताकि दूसरे लोग भी सुरक्षित रहें। उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। महापौर के कोरोना संक्रमित होने के बाद नगर आयुक्त समेत निगम के अधिकारियों की इसकी जानकारी दी गई। वहीं,इससे पूर्व जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय,एसएसपी अमित पाठक,सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता समेत 50 से अधिक अधिकारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।