गाजियाबाद। राजनगर मंडल द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई।
इस दौरान मंडल के समस्त बूथों पर फलदार, छायादार वृक्ष लगाने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को सी ब्लॉक पार्क संजयनगर में सुबह मेयर आशा शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान मेयर ने फलदार एवं छायादार के 11 पौधे रोपित किए।
मेयर ने कहा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि बलिदान दिवस भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका बलिदान हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत है। उन्हीं के समय में नारा लगा था जागो हिदू वीरों कश्मीर जा रहा है। उन्हीं का कहना था कश्मीर को भी अपना अन्य प्रांतों की जैसे दर्जा मिलना चाहिए। जो आज सत्य साबित हुआ। उन्होंने कहा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद, चिंतक, विचारक, प्रबल राष्ट्रवादी और जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने अखंड भारत का संकल्प लेकर अनुच्छेद 370 के विरोध में आजाद भारत में आवाज उठाई। इस दौरान संयोजक अभिजीत मुखर्जी, विनीत शर्मा, मेयर मीडिया प्रभारी मनीर्ष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
















