महापौर ने की अधिकारियों के साथ बैठक, क्षेत्र में निरीक्षण करने के निर्देश

क्षेत्र में अधिकारियों के रहने से जनता की समस्या होगी कम: महापौर

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे शहर से जुड़ी समस्याओं से अवगत करा कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। महापौर ने समस्त अधिकारियों के निर्देशित किया कि आप अधिकारी ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में भी निरीक्षण करें। जिससे क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण होगा। साथ ही नगर निगम में संचालित फार्म भी ठीक से कार्य करेंगी।

मेरे द्वारा लगातार क्षेत्र में निरीक्षण किया जा रहा है, बहुत स्थानों पर खामियाजा मिल रही है। लेकिन अगर सभी लोग निरीक्षण की प्रक्रिया जारी रखेंगे तो खामिया बहुत जल्द खत्म हो सकती है। इसलिए रोजाना क्षेत्र में रहने का नियम बना लें। जिससे क्षेत्र की समस्याओं समय रहते ही निस्तारण किया जा सकें। प्रतिदिन निरीक्षण से खुद ही समस्याओं का पता लगाकर उसका निस्तारण करने में आसानी रहेगी और निगम में आने वाली शिकायतों में भी कमी आएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, अधिशासी अभियंता जलकल आरके यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।