मेयर, नगर आयुक्त ने की अधिकारियों के साथ विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक

-सड़कों के निर्माण-लाइट, साफ-सफाई व्यवस्था को करें दुरूस्त: आशा शर्मा

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले शहर में विकास कार्यों से लेकर सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से कराने के लिए मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। शनिवार को नगर निगम मुख्यालय अपने कार्यालय में मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने निगम के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार, जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता फरीद अख्तर जैदी आदि के साथ बैठक में निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, प्रकाश, पेयजल, सीवर व्यवस्था आदि को लेकर चर्चा की।

मेयर एवं नगर आयुक्त ने अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति जानी गई। मेयर को सभी विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की स्थिति से अवगत कराया। निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता फरीद अख्तर जैदी ने बताया कि जो टेंडर स्वीकृत किए गए। उनके वर्कऑर्डर ठेकेदारों को जारी कर दिए गए। ठेकेदारों ने कार्य भी शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।

महाप्रबंधक जलकल आनंद त्रिपाठी ने बताया कि समरसेबिल एवं अन्य पंप को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर निस्तारण किया जा रहा है। प्रकाश व्यवस्था को भी धीरे-धीरे ठीक किया जा रहा है। मेयर ने बैठक में कहा कि पेयजल आपूर्ति, सीवर, फॉगिंग व प्रकाश की अधिकांश शिकायतें मिल रही है।इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराए। शहर में कूड़ा एकत्रित न होने पाए। डेंगू की बीमारी चल रही है। इसलिए शहर से निकलने वाले कूड़ा-कचरा नियमित उठान हो। निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। ताकि सीाी वार्डों में विकास कार्य दिखाई देने लगे। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग के अधिकारी रोस्टर के अनुसार में कराए जाने वाले कार्यों को पूरा कराएं।