गंगा च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का मेयर ने किया स्वागत

गाजियाबाद। गंगा च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का मेयर आशा शर्मा ने हिंडन तट पर स्वागत किया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। साथ ही यात्रा के मार्ग पर नगर निगम ने अपने स्तर से सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई। कार्यक्रम में नगर निगम के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मेयर ने कहा कि आप ही के कारण शहर साफ-सुंदर बनाया जा रहा है। आपकी पूरे दिन की मेहनत है जो एक दिन रंग लाएगी और स्वच्छता सर्वेक्षण ही नहीं हम अपनी नदियों को साफ करने में भी नंबर-1 होंगे। इस दौरान भाजपा के महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महामंत्री पप्पू पहलवान आदि मौजूद रहे।