मेडिकल वैल्यू ट्रैवल: भारत और अफ्रीकी देशों के बीच संबंधों को मजबूत की यशोदा कौशांबी की विशेष पहल

-यशोदा कौशांबी, एफआईसीसीआई के सहयोग से अफ्रीकी राष्ट्रों के प्रतिष्ठित मिशन प्रमुखों और राजनयिकों की सभा आयोजित

गाजियाबाद। भारत में मेडिकल एक ऐसा सेक्टर है जिसे कोरोना काल के बाद वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। यही वजह है कि पिछले कुछ वर्षों में दूसरे देश से इलाज कराने के लिए भारत आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। भारत में इलाज कराने आने वाले विदेशी लोगों की यात्रा को मेडिकल टूरिज्म के नाम से भी जाना जाता है। वहीं मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के माध्यम से यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल-कौशांबी मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और इलाज के लिए आने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष पहल की है। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल-कौशांबी, एफआईसीसीआई के सहयोग से शनिवार को ताज मान सिंह में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अफ्रीकी राष्ट्रों के प्रतिष्ठित मिशन प्रमुखों और राजनयिकों की सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस मेडिकल वैल्यू ट्रैवल (एमवीटी) के बढ़ते क्षेत्र और इसकी संभावनाओं पर था, जो स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भारत और अफ्रीका के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा दे सकती हैं।

कार्यक्रम में सीएमडी डॉ. पी.एन. अरोड़ा और एमडी डॉ. उपासना अरोड़ा की उपस्थिति रही। जिन्होंने मेडिकल वैल्यू ट्रैवल के महत्व और अंतर्राष्ट्रीय रोगियों के लिए इसके निहितार्थों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पी.एन. अरोड़ा ने मॉरीशस, दक्षिण अफ्रीका, केन्या, अल्जीरिया, युगांडा, मेडागास्कर, इथियोपिया और कई अन्य अफ्रीकी राष्ट्रों के प्रतिभागियों का विशेष स्वागत किया। विभिन्न अफ्रीकी राष्ट्रों के मिशन प्रमुख और राजनयिक, प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी और चिकित्सा पर्यटन उद्योग के प्रमुख हितधारक इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। अतिथि देवो भव: की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य था भारत की विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं को अंतर्राष्ट्रीय रोगियों, विशेषकर अफ्रीकी देशों के लिए प्रदर्शित करना। चर्चाएं मेडिकल तकनीक, बुनियादी ढांचे और विशेषज्ञता में भारत द्वारा प्रदत्त प्रगति पर केंद्रित थीं, जिससे भारत चिकित्सा उपचार के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बन गया है। डॉ. उपासना अरोड़ा ने कहा, हम एफआईसीसीआई और राजदूतों के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हृदय से आभारी हैं। हम भारत और अफ्रीकी देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और हमारे स्वास्थ्य सेवा में सहयोग बढ़ाने की आशा करते हैं।

मानव जाति की भलाई के लिए लंबे समय तक चलने वाले सकारात्मक प्रभाव पैदा करने की दिशा में सामूहिक प्रयास नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी देंगे और आर्थिक विकास के लिए वैश्विक स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी और चुनौतियों से निपटने के लिए एक संयुक्त मोर्चे को प्रोत्साहन मिलेगा। तथ्य यह है कि चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद आज हम यहां एकजुट हैं और एक-दूसरे के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे समर्पण और लचीलेपन का सबूत है। अफ्रीकी राष्ट्रों के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने भारत में अफ्रीकी रोगियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक सुचारू पहुंच प्रदान करने के लिए सहयोग और भागीदारी की संभावनाओं को तलाशने में आपसी रुचि को उजागर किया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य कूटनीति के क्षेत्र में भविष्य के सहयोग के लिए वार्ता और नेटवर्किंग के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया।