21 अगस्त को मेधावी छात्र-छात्रा अमृत सम्मान समारोह

गाजियाबाद। परमार्थ समिति रजिस्टर्ड द्वारा प्रत्येक वर्ष जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं का अमृत सम्मान समारोह आयोजित करती है जो हाई स्कूल इंटर की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करके जनपद का नाम रोशन करते हैं। इस वर्ष भी तीनों शिक्षा बोर्डों में जिन हाई स्कूल, इंटर में छात्र छात्राओं ने 92 फिसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अमृत समारोह 21 अगस्त की दोपहर हापुड दिल्ली रोड़ पर डासना मसूरी के पास सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रांगण में आयोजित होगा। उपाध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान ने बताया महाराजा अग्रसेन भवन लोहिया नगर में 20 अगस्त की शाम तक अपनी मार्कशीट की फोटो कॉपी देकर निशुल्क पंजीकरण होगा। जिन बच्चों का पंजीकरण नहीं होगा, उन्हें अमृत सम्मान समारोह में शामिल नहीं किया जा सकेगा। चेयरमैन वीके अग्रवाल ने बताया कि अमृत सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अनिल अग्रवाल राज्यसभा सांसद तथा अति विशिष्ट अतिथि नगर गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल होंगे। स्वागत अध्यक्ष सुंदरदीप कॉलेज के चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल होंगे। यह छात्र अपने माता-पिता अथवा भाई के साथ कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र हितकारी ने बताया कि पंजीकरण महाराजा अग्रसेन भवन लोहिया नगर गाजियाबाद में बुध गोपाल गोयल, डीके मित्तल, वीके सिंघल व रामगोपाल गर्ग द्वारा किए जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान सुभाष गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, वीडी के मित्तल, वीके सिंघल, राम गोपाल गर्ग, डॉक्टर नीरज गर्ग, सीएमओ सर्वोदय हॉस्पिटल लोकेश सिंघल, हरीश मोहन गर्ग, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।