गाजियाबाद। पीएससी 41वीं बटालियन वैशाली में मंगलवार को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी द्वारा निशुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन आईपीएस अधिकारी भारती सिंह कमांडेंट पीएससी 41 बटालियन ने किया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों को पेट रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ , हृदय रोग विशेषज्ञ एवं फिजीशियन द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया। कैंप का संचालन पीएसी की चिकित्सक डॉक्टर प्रतिभा एवं उनकी सहायिका शशि ने किया। शिविर में पीएसी के जवानों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हृदय की जांच भी की गई। चिकित्सक डॉक्टर प्रतिभा ने जवानों को जोड़ों और मांसपेशियों की परेशानियों और उनके बचाव के बारे में बताया।
डॉ. प्रतिभा के मुताबिक, ट्रेनिंग के वक्त सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। नही तो शरीर के किसी भी अंग पर चोट लग सकती है। इसका असर शरीर के साथ-साथ ट्रेनिंग पर भी पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी एक्सरसाइज से पहले वॉर्मअप अनिवार्य है। वॉर्मअप से शरीर में खून का संचार अच्छे से होने लगता है, जिससे एक्सरसाइज करने में आसानी होती है। इससे शरीर में कोई समस्या भी नहीं आती है। कई लोग बिना वॉर्मअप किए ही एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं, जिसके कारण उनका शरीर तकलीफों से घिर जाता है, खासकर जोड़ों और मसल्स में दर्द और अकडऩ आ जाती है। शिविर में पहुंचे मरीजों को जांच कर, निशुल्क दवाइयां वितरण किया गया। रोगानुसार मेडिसिन देते हुए दैनिक आहार और समयानुसार मरीजों को दवाइयां लेने का कहा गया। वहीं मरीजों को चिकित्सक द्वारा पेट रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग तथा अन्य प्रकार की बीमारियों का जांच कर नि:शुल्क दवाइयां दी गई।
















