मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर चलाया स्वच्छता अभियान

महर्षि कश्यप पार्क से दी स्वच्छता की शुरुआत, जनता दरबार में किया सामाजिक कार्यों का आह्वान
एमएमजी अस्पताल में 6 आईसीयू व वेंटीलेटर बेड की शुरुआत, गरीबों को सस्ती दरों पर इलाज की सुविधा

 

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर बुधवार का दिन सेवा और समर्पण के नाम रहा। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इस अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। मंत्री कश्यप ने सेक्टर 23 स्थित महर्षि कश्यप पार्क पहुंचकर महर्षि कश्यप की प्रतिमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र की सफाई की और झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए स्वच्छता ही सेवा का संकल्प लिया।

मूर्ति की सफाई और पार्क में झाड़ू लगाने के बाद मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन को केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बनाया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है। यह स्वास्थ्य, संस्कार और समाज के विकास से जुड़ा संकल्प है। मोदी जी ने देश को एक नई दिशा दी है। आज उनका जन्मदिवस हम सबके लिए समाजहित में काम करने का प्रेरणा दिवस है। स्वच्छता अभियान के बाद मंत्री कश्यप ने अपने आवास स्थित कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर हर नागरिक को समाज के लिए कोई न कोई सकारात्मक कार्य अवश्य करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी सदैव देश और जनता की चिंता करते हैं। उनके जन्मदिन पर यदि हम समाजहित में कोई छोटा सा भी योगदान देते हैं, तो यह उनके लिए सबसे बड़ा तोह$फा होगा।

गरीब की मदद करना, बीमार की सेवा करना, पर्यावरण की रक्षा करना या स्वच्छता अभियान से जुडऩा ये सब कार्य उनके संकल्प को आगे बढ़ाते हैं। मंत्री कश्यप के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पार्क और आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाते हुए कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के विकास कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा बताया। कार्यक्रम के अंत में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन के साथ-साथ गरीब कल्याण, समाज सेवा और राष्ट्रहित को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आज के दिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाए। अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बी.एल. संतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं बल्कि समाज सेवा का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा किजन्मदिन सामान्यत: लोग केक काटकर मनाते हैं, लेकिन मोदी जी का जन्मदिन सेवा कार्यों को समर्पित है। हर कार्यकर्ता को आज के दिन पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। यही प्रधानमंत्री मोदी के लिए सच्चा तोहफा होगा। उन्होंने बताया कि तीन हजार से अधिक युवा मोर्चा कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे, जिससे हजारों मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि गरीब और ज़रूरतमंद मरीजों के लिए यह सुविधा एक बड़ी राहत है।

उन्होंने बताया कि अब केवल 550 रुपये के खर्च पर ज़रूरतमंद मरीज को आईसीयू कक्ष उपलब्ध होगा। अब गरीबों को महंगे प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बहुत कम पैसों में इलाज संभव होगा। इस नई सुविधा में उद्योगपति विपिन गर्ग (गुडलक ग्रुप) का विशेष सहयोग रहा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में जन्म लेने वाले शिशुओं को विशेष सम्मान दिया गया। प्रत्येक नवजात शिशु को ?500 नकद राशि और उनकी माताओं को भी 500 का उपहार प्रदान किया गया। इसके साथ ही सभी माताओं को बेबी किट और डायपर पैकेट भी भेंट किए गए। इस अवसर पर अस्पताल का माहौल उत्सव जैसा रहा और उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में महंत नारायण गिरी, महापौर सुनीत दयाल, मंत्री सुनील शर्मा, विधायक नंद किशोर गुर्जर, एमएलसी दिनेश गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल, पार्षद राजीव शर्मा, नीरज गोयल, उदित मोहन, देव नारायण, विपिन चौधरी मंडल अध्यक्ष, मोहित त्यागी सैंथली त्रिस्तरीय चुनाव संयोजक, डॉ सचिन मंडल संयोजक स्वच्छता अभियान, सुनित त्यागी महामंत्री  योगेंद्र शर्मा, महामंत्री विपिन जांगड़, सोनू पाल, हरेंद्र रविंदर, मोनू पाल, सतबीर सहित सैकड़ों स्थानीय निवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।