मजाक बना टीकाकरण अभियान

– सेंटर पर 18 प्लस का वैक्सीनेशन बंद, डाबर कंपनी में वेक्सीन पहुंचाने का पार्षद ने लगाया आरोप

गजियाबाद। जहां जिले के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना से बचाव के लिए शतप्रतिशत 18 साल से 45 साल उम्र के लोगों को भी टीकाकरण की सुविधा का लाभ उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, वहीं हिंडनपार के वैशाली सेक्टर एक स्थित अपने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के द्वारा स्लाट ही नहीं दिए जा रहे बल्कि खुलासा हुआ कि इस सेंटर को एकाएक बंद करते वैक्सीन डाबर कंपनी परिसर में पहुंचा दी गई। ऐसे में वह तमाम लोग दुविधा में है जो कि टीकाकरण के लिए वैशाली सेक्टर एक स्थित सेंटर पर उम्मीद के साथ सेंटर पर पहुंच रहे थे। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने आरोप लगाया कि डाबर में वैक्सीन सुविधा उपलब्ध कराने के बदले में विभाग के अधिकारियों ने आर्थिक लाभ हासिल किया गया है। बता दे कि जिले के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नए स्थानों पर भी सेंटर शुरू करने के दावे किए जा रहे है। हाल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग तथा महापौर आशा शर्मा के द्वारा भी कई टीकाकरण सेंटरों का निरीक्षण किया था। इस बीच दावा किया गया था कि प्रयास ये किए जा रहे है कि 18 से अधिक उम्र के शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण का लाभ मिले। बताते है कि टीकाकरण सुविधा का लाभ पहुंचाने के नाम पर केवल औपचारिकता की जा रही है। शनिवार को भी बडी संख्या में लोगों को वेक्सीन खत्म होने के चलते सेंटर से वापस लौटना पडा था। पूरे मामले को लेकर सीएमओ डा एनके गुप्ता से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।