यशोदा हॉस्पिटल पहुंचे सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, पीएन अरोड़ा ने किया स्वागत

गाजियाबाद। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह बुधवार को यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉ. पीएन अरोड़ा से शिष्टाचार भेंट की। बिहार के पूर्वी चंपारण से लोक सभा सांसद राधा मोहन सिंह ने डॉ. पीएन अरोड़ा से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। हॉस्पिटल आगमन पर यशोदा हॉस्पिटल समूह के सीएमडी डॉ. पीएन अरोड़ा ने सांसद सिंह को पुष्प देकर उनका स्वागत किया।

डॉ. अरोड़ा ने बताया कि सांसद राधा मोहन सिंह करीब 2 घंटे हॉस्पिटल में रहे। वह पूर्व में भी हॉस्पिटल आते रहे हैं। यशोदा हॉस्पिटल समूह के काम और सेवाओं पर उन्हें भरोसा है। बता दें कि स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य के लिए यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कई बार सम्मन्नित भी हो चुका है। पूर्व में कई मंत्रियों ने अस्पताल की सेवाओं पर अपना भरोसा जताया है।