नगर आयुक्त ने की यूजर चार्ज का ऑनलाइन भुगतान करने की अपील

  • यूजर चार्ज टीम के साथ समीक्षा बैठक, जन जागरूकता के निर्देश

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहरवासियों से लिए जा रहे यूजर चार्ज का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने अपील की है। गुरूवार को नगर आयुक्त ने यूजर चार्ज टीम के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं, जनसुनवाई के दौरान जन जागरूकता के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र से आए लोगों की समस्या का समाधान किया। यूजर चार्ज के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। नगर आयुक्त ने शहरवासियों से यूजर चार्जेज के ऑनलाइन भुगतान की अपील की गई। इसके साथ ही टीम का आईकार्ड देखने के बाद ऑनलाइन भुगतान नगर निगम के खाते में जमा करने के लिए जागरूक किया।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ.संजीव सिन्हा ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नगर निगम की टीमों द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए यूजर चार्जेज का भुगतान लोगों द्वारा किया जा रहा है। शहर वासियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा टीम भी बनाई गई है। जो डोर-टू-डोर जाकर यूजर चार्ज का भुगतान करा रहे हैं। नगर आयुक्त  के निर्देशानुसार सभी यूजर्स चार्ज वसूलने वाली टीम को आईकार्ड भी दिया गया है। ऐसे में भुगतान करने से पहले उनका आई कार्ड भी देखकर अग्रिम कार्रवाई करें। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शहर में यूजर चार्ज वसूलने वाली टीम पर नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही प्रतिदिन होने वाले यूजर चार्ज की कार्रवाई रिपोर्ट को जांचने के लिए भी निर्देश दिए। शहर वासियों से अधिकांश ऑनलाइन भुगतान के लिए अपील की गई है। अगर कोई परेशानी या शंका होने पर नगर निगम के टोल फ्री नंबर-18001803012 पर संपर्क कर अवगत कराया जा सकता है। शहरवासियों की सुविधा के लिए यूजर चार्ज का समय भुगतान करने के लिए नगर निगम द्वारा अपील की गई हैं।