Plantation – नगर आयुक्त ने पौधरोपण के लिए नागरिकों को किया प्रेरित

-मोहन नगर जोन का निरीक्षण, जनता के साथ संवाद

Plantation – गाजियाबाद। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर तथा नगर निगम मोहन नगर जोन की टीम ने मोहन नगर जोन का निरीक्षण किया। नगरायुक्त द्वारा निरीक्षण के क्रम में वार्ड संख्या-29 का जायजा लिया गया, जिसमें कुछ रोड की हालत खराब पाई गई, जिसके लिए उपस्थित निर्माण विभाग की टीम को निर्देशित किया गया।

Nagar Ayukut Inspection
Ghaziabad Nagar Nigaam

साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा ड्रेनेज की समस्या को नगरायुक्त के समक्ष रखा, जिसके समाधान के लिए टीम सहित संपूर्ण वार्ड का निरीक्षण किया गया तथा रोड को ऊंची उठाकर बनाने हेतु निर्देशित कर ड्रेनेज की समस्या का समाधान कराया गया। जल निकासी के लिए नालियों की मरम्मत कर जल को नालों तक लाने के निर्देश दिए गए।

Nagar Ayukut Inspection
Ghaziabad Nagar Nigaam

लाजपत नगर वार्ड संख्या-75 पार्षद अनिल राणा द्वारा जनता की शिकायतों को नगरायुक्त के समक्ष तथा तथा वर्षों से अवैध रूप से शौचालय पर कब्जे को हटाने के लिए निवेदन किया। जिस पर नगरायुक्त द्वारा उद्यान प्रभारी तथा निर्माण प्रभारी को निर्देश देते हुए उक्त स्थल पर कब्जा मुक्त करते हुए ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए आदेश किया गया।

Nagar Ayukut Inspection
Ghaziabad Nagar Nigaam

तदोपरांत नगरायुक्त तथा पार्षद द्वारा क्षेत्रीय जनता के साथ वार्ड का जायजा लिया गया तथा अंत में Plantation कर क्षेत्रीय जनता को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। वार्ड संख्या-83 राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर नगरायुक्त ने Plantation किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

Plantation
Ghaziabad Nagar Nigaam

राजेंद्र नगर सेक्टर-3 के नागरिकों द्वारा नगर निगम द्वारा लगाए गए Plantation की जिम्मेदारी स्वयं ली तथा पौधों से वृक्ष बनाने तक उनकी देखभाल करने के लिए पौधों को गोद लिया गया। मोहन नगर जोन के निरीक्षण के क्रम में क्षेत्रीय जनता द्वारा अपनी समस्या नगरायुक्त को बताई गईं तथा मौके पर ही नगरायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित कीगई। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा नगर निगम के कुशल संचालन हेतु महापौर आशा शर्मा तथा नगरायुक्त का आभार प्रकट किया गया।