ईद की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

गाजियाबाद। जुमा अलविदा और ईद की नमाज को लेकर नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ ईदगाह सहित अन्य जगहों का जायजा लिया। निगम के अधिकारियों ने नगर संबंधी व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। शुक्रवार को नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने ईद उल फितर पर कैला भट्टा पहुंचे तथा वहां साफ-सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा जलकल व निर्माण व्यवस्था का जायजा लिया। मस्जिदों तथा ईदगाह के बाहर की व्यवस्थाओं के साथ-साथ आंतरिक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ की हुई थी, ईद कहां पर मरम्मत तथा रंगाई पुताई का कार्य भी कराया गया।


नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों को अन्य स्थानों पर भी व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। नगर आयुक्त के निरीक्षण से क्षेत्रवासियों में एक उत्साह बना संबंधित तैयारियों की व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम का धन्यवाद भी जताया। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में योगदान करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार, जनप्रतिनिधियों में रमीज व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।