संभव जनसुनवाई में प्राप्त हुए 22 संदर्भों पर नगर आयुक्त ने की कार्रवाई

गाजियाबाद। नगर निगम अधिकारियों और जनता के बीच बेहतर संवाद और शिकायतों के निस्तारण के लिए हर सप्ताह मंगलवार को नगर निगम सभागार में आयोजित संभव कार्यक्रम में अब पहले की अपेक्षा फरियादियों की सख्यां दिन बा दिन कम होने लगी है। जिन शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्हें नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। अब उन्हीं शिकायतों का समाधान सप्ताह भर में हो रहा है। ऐसा नही है कि यह समाधान दिखाने के लिए कागजों तक सीमित नही है, बल्कि उसका निस्तारण धरातल पर भी हो रहा है। समस्या के निस्तारण के लिए संबधित अधिकारी खुद घर जाकर उनकी समस्या का निस्तारण करते है और उसकी पृष्टि भी करते है। मंगलवार को आयोजित संभव कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा जनसुनवाई में कुल 22 संदर्भ प्राप्त हुए। जिसमें तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों से मौके पर बात कर कार्रवाई की गई।

संभव के अंतर्गत 22 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें जलकल विभाग से संबंधित प्रकाश विभाग से संबंधित तथा अतिक्रमण संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें संपत्ति विभाग से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई। अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव तथा अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव की जिम्मेदारी तय करते हुए सभी समस्याओं के निवारण के लिए नगर आयुक्त ने निर्देश दिए। संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर निरीक्षण भी किया गया। सर्वोदय नगर, लोहिया नगर, पटेल नगर, विजयनगर तथा अन्य क्षेत्रों से शिकायतें प्राप्त हुई।

जिसमें मांग भी शामिल है, मांग पर निरीक्षण के दौरान निर्णय लिए जाने के लिए अवगत कराया गया। ताकि नगर निगम द्वारा आवश्यकता निर्धारित करते हुए कर वही कराई जा सकें।मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी, संपत्ति अधीक्षक भोलेनाथ गौतम, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कई जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपनी समस्याओं पर संभव के अंतर्गत चर्चा की गई।