प्रकाश व नाइट स्वीपिंग व्यवस्था का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

गाजियाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को और कितना बेहतर बनाया जा सकेंं और शहर की स्वच्छता बनी रहे इसे लेकर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर बेहद गंभीर है। नगर निगम की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए जहां नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर सुबह निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दे रहे है। वहीं अब रात में भी निगम के कार्यों का जायजा ले रहे है।
शहर स्वच्छ एवं सुंदर रहे इसके लिए नगर आयुक्त खुद सड़कों पर उतरकर कार्यों की गुणवत्ता को परख रहे है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी दिन पूरी ईमानदार के साथ कार्य कर रहे है। समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण करने का उद्देश्य यही रहता है कि अगर कहीं कोई कमी है तो उसे समय पर सुधारा जा सकें।

नगर निगम अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त प्रात निरीक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए निर्देशित किया था। जिसमें मोहन नगर जोन, वसुंधरा जोन के मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गए थे। सड़कों पर सही तरीके से स्ट्रीट लाइट जल रही है कि नही, इसी का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त ने बुधवार रात को निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में भी प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। इसी के साथ प्रमुख चौराहों पर नाइट स्वीपिंग अवस्था का जायजा लिया। शहर को धूल मुक्त बनाने में नगर निगम बेहतर भूमिका निभा रहा है। जिसके लिए अधिकारियों द्वारा लगातार शहर का दौरा किया जा रहा है, निरीक्षण के दौरान कई सड़कों की मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया गया। मोहन नगर जोन तथा वसुंधरा जोन में निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।