ट्रिपल सेंचूरी लगाने वाले नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक इस बार करेंगे 400 पार मुख्य राजस्व अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा बोले पांच महीने में 37 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, 406 करोड़ का टारगेट सेट …

नगर आयुक्त ने पुराने रिकार्ड को ध्वस्त कर नये रिकार्ड बनाने की ठानी है। पिछले वित्तीय वर्ष में 300 करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का रिकार्ड बनाने वाले विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इस वर्ष 406 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा है। ये दिल मांगे मोर … की तर्ज पर काम की रफ्तार को बढ़ा दिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त लगातार बैठकें कर रहे हैं और उन्हें वसूली बढ़ाने को लेकर निर्देशित कर रहे हैं। जिन सेक्टरों में काम की रफ्तार सुस्त है या फिर जहां टैक्स वसूली बढ़ने की संभावना है उसको लेकर साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है। सुस्त अधिकारियों के पेंच कसे जा रहे हैं और काम को लेकर सजग रहने वालों की हौसलाफजाई की जा रही है। नगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व और कार्यशैली का परिणाम है कि गाजियाबाद नगर निगम ने टैक्स वसूली का नया रिकार्ड स्थापित किया है।

विजय मिश्रा (उदय भूमि)
गाजियाबाद। नगर निगम को आर्थिक रूप से संपन्न और स्वाबलंबी बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक नित नये रिकार्ड स्थापित कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने पुराने रिकार्ड को ध्वस्त कर नये रिकार्ड बनाने की ठानी है। पिछले वित्तीय वर्ष में 300 करोड़ रुपये के राजस्व वसूली का रिकार्ड बनाने वाले विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इस वर्ष 406 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा है। ये दिल मांगे मोर … की तर्ज पर काम की रफ्तार को बढ़ा दिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त लगातार बैठकें कर रहे हैं और उन्हें वसूली बढ़ाने को लेकर निर्देशित कर रहे हैं। जिन सेक्टरों में काम की रफ्तार सुस्त है या फिर जहां टैक्स वसूली बढ़ने की संभावना है उसको लेकर साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है। सुस्त अधिकारियों के पेंच कसे जा रहे हैं और काम को लेकर सजग रहने वालों की हौसलाफजाई की जा रही है। नगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व और कार्यशैली का परिणाम है कि गाजियाबाद नगर निगम ने टैक्स वसूली का नया रिकार्ड स्थापित किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अगस्त महीने तक 148 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली हुई है जो कि पिछले वर्ष के सापेक्ष 64 करोड़ रुपये अधिक है। राजस्व अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा का कहना है कि चालू वित्तीय वर्ष की प्रथम छमाही में निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत से अधिक टैक्स वसूली कर ली जाएगी।

शहर में विकास कार्य में तेजी लाना है तो फंड की उपलब्धता बेहद जरूरी है। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया होने पर नगर निगम आर्थिक संकट में फंस जाएगा। ऐसे में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने विकास की रफ्तार को बरकरार रखते हुए खर्च को कम किये बगैर आमदनी को बढ़ाया। मलिक की सकारात्मक कार्यशैली का असर है कि निगम की आमदनी में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है और विकास कार्यों की रफ्तार में भी तेजी आई है। बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई का हंटर चलाया जा रहा है और छूटे हुए भवनों पर तेजी से टैक्स लगाने का काम चल रहा है। नगर आयुक्त के नेतृत्व में टैक्स विभाग की टीम हर बार पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाते हुए आगे बढ़ रही है। वहीं हाई राइज बिल्डिंग में टैक्स से छूटे हुए फ्लैटों पर भी जल्द कार्यवाही करने की भी योजना टैक्स विभाग ने तैयार कर ली है।

विक्रमादित्य सिंह मलिक
नगर आयुक्त

शनिवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने संपत्ति कर वसूली को रफ्तार देने के लिए नगर निगम के पांचों जोनल प्रभारी सहित टैक्स विभाग के अधिकारियों के साथ महामंथन बैठक की। महामंथन बैठक में नगर आयुक्त ने ऐसे भवन जो अभी भी टैक्स से छूटे हुए हैं, उन पर एक सप्ताह में कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। हाईराइज सोसायटी में ऐसे फ्लैट जो टैक्स से छूटे हुए हैं उन पर भी एक सप्ताह में अभियान के रूप में टैक्स वसूली कैंप लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं इस वर्ष अधिक वसूली होने पर टीम की पीठ भी थपथपाई। पिछले वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से 31 अगस्त तक लगभग 84 करोड़ 61 लाख की वसूली की गई थी। जबकि चालू वित्तीय वर्ष में 1 अप्रैल से 31 अगस्त तक 148 करोड़ 15 लाख की वसूली की गई है। नगर आयुक्त ने इसी प्रकार कार्यों को रफ्तार से बढ़ाने के लिए योजनानुसार कार्य करने के लिए टीम को निर्देश दिए। नगर निगम के पांचों जोन में टॉप 50 बकायेदारों की सूची बनाते हुए उन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले एक सप्ताह के भीतर 64 करोड़ की वसूली का टारगेट रखा गया है।

डॉ. संजीव सिन्हा
मुख्य राजस्व अधिकारी
गाजियाबाद नगर निगम

नगर आयुक्त के निर्देशानुसार टैक्स वसूली बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 406 करोड़ रुपये के टैक्स वसूली का लक्ष्य है जिसे ध्यान में रखते हुए वसूली बढ़ाई जा रही है। करदाताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन प्रक्रिया से भी टैक्स वसूली का कार्य चल रहा है और अवकाश दिवस में भी कैंप लगाकर वसूली की जा रही है। नगर आयुक्त द्वारा कमर्शियल बिल्डिंग पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए 10 दिवस का समय दिया गया है। नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले सभी कमर्शियल भवन पर कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किए जाएंगे और कर वसूली की जाएगी। नगर आयुक्त द्वारा समस्त करदाताओं को अपने-अपने जोन में कमर्शियल भवन जो कि टैक्स से छूटे हुए हैं उन पर प्राथमिकता पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
डॉ. संजीव सिन्हा
मुख्य राजस्व अधिकारी
गाजियाबाद नगर निगम

निगम दे रहा 10 प्रतिशत छूट
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी करदाताओं से सितंबर माह में 10 प्रतिशत छूट का लाभ लेते हुए अपना टैक्स जमा करने के लिए अपील की है। शहर के विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह समय से हाउस टैक्स जमा करें। जिससे नगर निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ भी मिल सके। जिसके लिए नगर आयुक्त द्वारा करदाताओं से अपील की गई है।