महर्षि दयानंद पार्क को हरा-भरा बनाने में जुटा नगर निगम

गाजियाबाद। शहर को हरा भरा के लिए नगर निगम लगातार प्लांटेशन की कार्यवाही कर रहा है, जिसमें उद्यान विभाग द्वारा शहर में कई स्थानों पर मियांवकी पद्धति से पौधा रोपण किया जा रहा है।
उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि महर्षि दयानंद पार्क जो कि कवि नगर जोन में स्थित है। उसमें पूर्व में भी पौधारोपण का अभियान चलाया गया है। जिसमें पूर्व में मेयर एवं नगर आयुक्त द्वारा वृहद स्तर पर प्लांटेशन का शुभारंभ किया गया है।

जिसमें लगभग 5000 से अधिक पौधारोपण किए गए हैं। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी एंड संस्था के सीएसआर सहयोग से स्वामी दयानंद पार्क में मियावकी पद्धति से 5000 पौधे लगाने का कार्य किया गया। जिसमें निगम का सहयोग संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। नगर निगम द्वारा संघन वृक्षारोपण की कार्यवाही में पार्षदों के साथ-साथ क्षेत्रीय निवासियों तथा कई सामाजिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर कैंब्रिज के इंडिया हेड नचिकेत, हिमानी, हरेंद्र तोमर, अमित, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।