नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था सुधारी, स्कूलों की बढ़ाई खूबसूरती

आकर्षक पेंटिंग के जरिए जागरूकता संदेश, अभिभावक भी प्रसन्न

गाजियाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के साथर-साथ नगर निगम अब विद्यालयों की दशा को भी सुधारने में जुटा है। स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल परिसर की खूबसूरती बढ़ाने को आकर्षक पेंटिंग बनवाई जा रही हैं। यह पेंटिंग मन को मोह लेती है। शहर में सफाई व्यवस्था पर नगर निगम का फोकस है। पांचों जोन में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को गंभीरता के साथ काम चल रहा है। इसके बेहतर भी सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर विद्यालयों की दशा भी सुधारी जा रही है। विद्यालयों में मरम्मत कार्यों के साथ-साथ सौंदर्यीकरण का काम भी जोरों पर चल रहा है। कई विद्यालयों के प्रांगण को सुंदर बनाया गया है। मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन में जहां एक तरफ शहर की सफाई को बेहतर किया गया है, वहीं स्कूलों की मरम्मत व खूबसूरती पर भी ध्यान दिया गयसा है। स्कूल परिसर तथा बाहरी हिस्से को पेंटिंग के माध्यम से सुंदर एवं मनमोहक बनाया जा रहा है। मुख्य अभियंता निर्माण चौधरी ने बताया कि मोहन नगर जोन में पेंटिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके तहत भोपुरा, पसौंडा, पप्पू कॉलोनी, अर्थला, राजेंद्र नगर व अन्य कई क्षेत्रों में स्कूलों की मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण का काम कराया गया है। सिटी जोन, वसुंधरा जोन, विजय नगर जोन तथा कविनगर जोन में भी यह कार्य प्राथमिकता पर लिया गया है। जिसके क्रम में वार्ड संख्या-31 सुभाष नगर, वार्ड संख्या-11 दीनदयाल पुरी, वार्ड संख्या-50 नूरनगर, वार्ड संख्या-7 बिहारीपुरा, वार्ड संख्या-25 अम्बेडकर नगर, वार्ड संख्या-89 वैशाली सेक्टर-5 इत्यादि में काम चल रहा है। नगर निगम द्वारा स्कूलों में कराई गई पेंटिंग ना सिर्फ नागरिकों का मन मोह रही है बल्कि जागरूकता का संदेश भी दे रही है।

नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्लोगन के रूप में पेंटिंग का इस्तेमाल किया गया है। शहर के चौराहों तथा कुछ चिन्हित स्थान जहां से आवागमन ज्यादा रहता है, वहां पर शहरहित में पानी बचाओ व पेड़ बचाओ का संदेश, खेल के प्रति जागरूकता, प्रकृति, पर्यावरण व अन्य कई संदेश पेंटिंग के जरिए शहरवासियों को दिए गए हैं। मुख्य अभियंता निर्माण द्वारा समय-समय पर स्वयं स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके चलते योजनाबद्ध तरीके से कार्य को पूर्ण किया जा रहा है। स्कूलों में सुधार आने से छात्र-छात्राओं का भी मनोबल बढ़ रहा है। अभिभावक भी नगर निगम तथा शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त कर रहे हैं। आम नागरिकों एवं पार्षदों के सुझावों पर भी काम हो रहा है। इसी क्रम में मोहन नगर जोन के अवर अभियंता निर्माण संजय गंगवार, सहायक अभियंता निर्माण के साथ कुछ स्कूलों का निरीक्षण कर वहां के प्रबंधतंत्र के साथ बातचीत की गई।IAS Mahendra Sing Tanwarशहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के अलावा विद्यालयों की हालत में भी नगर निगम हरसंभव सुधार कर रहा है। कई विद्यालयों की खूबसूती को बढ़ाया गया है। इससे स्कूल में पढ़ाई का माहौल भी बदला है। आकर्षक पेंटिंग को देखकर बच्चे और अभिभावक प्रसन्न हैं। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
महेंद्र सिंह तंवर
नगरायुक्त
नगर निगम गाजियाबाद