Single Use Plastic – नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान

गाजियाबाद। गाजियाबाद। शहर में अवैध प्लास्टिक और पॉलीथीन का प्रयोग अब तक बंद नहीं हो सका है। रिहायशी इलाकों में अवैध प्लास्टिक स्टोर बने हुए हैं। नगर निगम का अमला शहर में अवैध प्लास्टिक और पॉलीथीन रोकने के लिए अभियान चला रहा है। लेकिन उसके बाद भी बाजारों में धड़ल्ले से अवैध प्लास्टिक और पॉलीथीन का प्रयोग किया जा रहा है।
नगर आयुक्त महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने Single Use Plastic के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने Single Use Plastic से भरा हुआ ट्रक और बोलेरो महिंद्रा पिकअप को पकड़ा। सिटी जोन स्थित कैला भट्टा में देवी मंदिर के पीछे कंचन कंपाउंड में Single Use Plastic का गोदाम सील किया गया है। जिसमें 5 से 10 टन प्लास्टिक मौके पर जब्त किया गया। साथ ही एक ट्रक जिसमें 15 टन तथा एक बोलेरो महिंद्रा पिकअप गाड़ी को 5 टन Single Use Plastic के साथ जब्त किया गया। Single Use Plastic करीब 25 टन प्राप्त होने पर संबंधित थाने को गोडाउन मालिक के खिलाफ एफआर्ईआर कराने के लिए सूचित किया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम के साथ पुलिस एवं मजिस्ट्रेट भी उपस्थित रहे। ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।