नगर निगम ने त्योहारों से पहले और बाद में शहर की स्वच्छता को रखा बरकरार

-दशहरा पर्व-दुर्गा मूर्ति विसर्जन, हिंडन नदी पर स्वच्छता का नगर आयुक्त ने लिया जायजा

गाजियाबाद। दशहरा पर्व एवं दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के बाद गुरूवार को हिंडन नदी की साफ-सफाई को लेकर नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने वहां जाकर जायजा लिया। शहर में जहां सभी धर्मोंं के त्योहारों को हर्षोल्लास से मनाया जाता है। वहीं, नगर निगम द्वारा त्योहार से पूर्व तैयारियां की जाती है। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए तैयारी की गई।
शहर में दशहरा पर्व पर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें रामलीलाओं के बाहर रामलीलाओं के प्रांगण मेंं भी नगर निगम की टीम द्वारा स्वच्छता को बहुत ही बेहतर बनाए रखा और गंदगी का एहसास भी नहीं होने दिया। इसी क्रम में दशहरा पर्व पर अधिकांश पूजा सामग्री विसर्जन की प्रथा बनी हुई है। जिसके क्रम में नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशानुसार हिंडन नदी को स्वच्छ रखने पर भी बल दिया गया।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा दशहरा के उपरांत प्रात: नगर भ्रमण में हिंडन नदी तथा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम हिंडन नदी पर विसर्जन सामग्री को व्यवस्थित करने में जुटी हुई थी। नगर आयुक्त द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार को निर्देशित किया कि वह हिंडन घाट के ऐसे स्थान जहां पर विसर्जन सामग्री डाली गई है। तत्काल प्रभाव से सफाई कराई जाए। साथ ही देखने में आया है कि वर्तमान में शहर निवासियों द्वारा नगर निगम का सहयोग किया और विसर्जन सामग्री कम से कम विसर्जित की, जो कि शहर की जागरूकता को प्रदर्शित करता है।

नगर निगम द्वारा जहां शहर वासियों का ध्यान रखते हुए शहर को त्योहारों पर बहुत ही सुंदर व स्वच्छ बनाया जाता है तथा त्योहारों के उपरांत भी सफाई व्यवस्था को पुन: सुचारु किया जाता है। नगर आयुक्त द्वारा भ्रमण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हिंडन नदी का विशेष ध्यान रखते हुए सफाई व्यवस्था लगातार जारी रखने के लिए कहा गया। साथ ही हिंडन नदी को स्वच्छ बनाने के लिए शहर निवासियों से अपील की गई है कि हिंडन नदी को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।