-भूमि मुक्त कराकर विकसित किए जाएंगे खेल मैदान व पार्क
गाजियाबाद। भू-माफिया के खिलाफ नगर निगम अब सख्त तेवर अपनाने की तैयारी में है। भू-माफिया के चंगुल से भूमि मुक्त कराकर निकट भविष्य में खेल मैदान और पार्क विकसित किए जाएंगे। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने इस संबंध में संपत्ति प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नगरायुक्त ने साफ कहा है कि विभागीय भूमि पर जहां कहीं भी कब्जा है, उसे चिन्हित कर मुक्त कराया जाएगा। उधर, राजनगर एक्सटेंशन में नूरनगर गांव की भूमि पर स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए यहां पर पूवज़् में कब्जामुक्त कराई गई करोड़ों रुपए की जमीन पर स्पोर्ट स्टेडियम बनाया जाएगा। इसकी शुरूआत अक्टूबर या नवंबर में हो जाएगी। वहीं,नगर निगम की जमीनों पर भू-माफिया का कब्जा किए जाने का मामला पाषज़्दों द्वारा बोडज़् बैठक में उठाए जाने के बाद अब नगर निगम जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए सख्त कारज़्वाई करेगा।बता दें कि नगर निगम की जमीन पर सबसे ज्यादा विजयनगर,प्रताप विहार, अकबरपुर-बहरामपुर के अलावा शांतिनगर, डूंडाहेड़ा में सबसे ज्यादा भू-माफिया ने जमीनों पर कब्जा कर रखे है। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की तेज निगाहों के चलते पूवज़् में करोड़ों रुपए की करीब 1.50 हेक्टेयर जमीन को निगम ने कब्जामुक्त कराया है। यह करीब 3 हजार करोड़ रुपए की जमीन हैं। इनके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अब जमीनों को कब्जामुक्त कराने की कारज़्वाई की जाएगी।
जरूरी सुविधाएं मिलने से रूकेंगे कब्जे
नगर निगम की सरकारी जमीनों पर भू-माफिया द्वारा किए जाने वाले कब्जा को रोकने के लिए इन जमीनों का कब्जामुक्त कराकर खेल का मैदान और पाकज़् विकसित किए जाएंगे। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार कारज़्वाई कराई जा रही है। जमीनों को कब्जामुक्त कराकर उन पर खेल के मैदान और पाकज़् विकसित कराएं जाएंगे। कब्जामुक्त होने के बाद जमीनों पर खेल का मैदान और पाकज़् विकसित होने से जमीनों पर कब्जा भी रूकेंगे। इससे आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई है। जिन क्षेत्रों में निगम की सरकारी जमीन पर कब्जा है। उनमें अभियान चलाकर जल्द जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की कारज़्वाई की जाएगी।
















