नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। बुधवार को काला पत्थर रोड पर 10 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान सड़क किनारे कच्चे और पक्के सभी प्रकार के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक शरण, प्रवर्तन दल के उप प्रभारी देवेंद्र चौधरी, एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज सिंह, एई अनूप शर्मा, जेई संजय कुमार गंगवार, चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पवन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी रही।
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शुरू हुआ नगर निगम का महा अभियान बुधवार से शुरू हुआ। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। बुधवार को काला पत्थर रोड पर 10 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान सड़क किनारे कच्चे और पक्के सभी प्रकार के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक शरण, प्रवर्तन दल के उप प्रभारी देवेंद्र चौधरी, एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज सिंह, एई अनूप शर्मा, जेई संजय कुमार गंगवार, चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पवन कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी रही।
नगर निगम की टीम ने बुधवार को इंदिरापुरम के सबसे व्यस्त मार्ग काला पत्थर रोड पर बुधवार को दोपहर दो बजे से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। काला पत्थर रोड पर दुकानों के आगे रखे सामान और लगाए गए होर्डिंग व बढ़ाए गए रैंप को तोड़कर हटाया। इस रोड से सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग नोएडा एवं दिल्ली की ओर निकलते हैं। सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से सुबह-शाम यहां जाम की स्थिति रहती है। नगर निगम के वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि शाम पांच बजे तक अभियान चलाया गया। सड़क किनारे किसी भी रेहड़ी-पटरी वालों को दुकान नहीं लगाने दी जाएगी। अतिक्रमण की वजह से यहां जाम की स्थिति बनती है, जिसमें लोग घंटे फंसते हैं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक तीन दिन तक अभियान चलेगा। नगर निगम टीम ने इंदिरापुरम में 10 किलोमीटर तक अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक निर्देश पर इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध महा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पांचों जोन के जोनल प्रभारी, निर्माण विभाग, उद्यान विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम उपस्थित रही। इंदिरापुरम के वार्ड संख्या-87,81 तथा 97 के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान की शुरूआत हिंडन नदी से करते हुए काला पत्थर रोड होते हुए एनएच-9 तक लगातार अभियान चलाया गया। बुलडोजर चलाकर पुराने अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाए गए पक्के निर्माण को तोड़ा गया।
इसके साथ ही अवैध रूप से लगाए गए खोखे हटाए गए। ठेली-पटरी लगाने वालों को भी सड़क से हटाया गया। मार्ग पर लगे हुए जेनरेटर को भी हटाया गया। नगर निगम के इस अभियान में पार्षदों ने भी सहयोग किया। नगर निगम द्वारा गुरूवार और शुक्रवार को भी यह अभियान चलाया जाएगा। जिसमें मुख्य मार्गोंं के साथ-साथ इंदिरापुरम के आंतरिक क्षेत्र में भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने नगर निगम टीम का सहयोग करने के लिए शहरवासियों से अपील भी की गई है। आवागमन बाधित न हो। इसलिए अवैध अतिक्रमण खुद हटाने की भी अपील की गई है।


















