गाजियाबाद से भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

गाजियाबाद। लंबी कवायद के बाद भाजपा ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि से एक दिन पहले रविवार शाम को नगर निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। दावेदार टिकट मिलने को लेकर अपने-अपने राजनीतिक गुरुओं के चक्कर काट रहे थे। रविवार को भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी करके अटकलों पर विराम लगा दिया। लंबे इंतजार के बाद जब प्रत्याशियों की सूची पार्टी कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों तक पहुंची तो जैसा कि पहले से तय था, जिन्हें टिकट मिला वह खुशी मनाते हुए चुनाव की तैयारी में जुट गए और जिन्हें नहीं मिला वह टिकट वितरण की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसके लिए जिम्मेदारों को कोसते रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख से पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के 100 वार्डों के प्रत्याशी घोषित कर दिए।

वहीं, वार्डों के पार्षदों के नामों की जारी की गई सूची के बाद वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र त्यागी, हिमांशु मित्तल समेत कई दिग्गजों के टिकट काट दिए गए। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने रविवार शाम को नगर निगम के सभी 100 वार्डों के पार्षदों की सूची जारी कर दी गई। टिकट की चाहत में पिछले काफी दिनों से कई दावेदार अपने-अपने राजनीतिक गुरूओं के चक्कर काट रहे थे। भाजपा की जारी की गई सूची में वार्ड-1 से सविता प्रजापति,वार्ड-2 मीनल रानी, वार्ड-3 घनश्याम कोरी, वार्ड-4 गोपाल शिशौदिया, वार्ड-5 पिंकी जाटव, वार्ड-6 सुनैना देवी, वार्ड-7मुन्नी देवी कश्यप, वार्ड-8 मितलेश तितौरिया, वार्ड -9 शीतल देओल, वार्ड-10 रेखा गोस्वामी, वार्ड-11 रेनू सिंह, वार्ड-12अजीत गौतम, वार्ड-13 रजनी, वार्ड-14 ओमप्रकाश ओड़, वार्ड-15 पूनम सिंह, वार्ड-16 नीलम, वार्ड-17 जयकिशन पाल, वार्ड-18 विद्या वाल्मीकि, वार्ड-19 उर्मिला चौहान, वार्ड-20 यशपाल पहलवान, वार्ड-21 जयवीर, वार्ड-22 विनिल दत्त, वार्ड- 23 राहुल सिंह, वार्ड-24 पवन कुमार गौतम, वार्ड-25 कन्हैया लाल, वार्ड-26 राज कुमार उर्फ राजू, वार्ड-27 सुनील जाटव, वार्ड-28 सुधीर कुमार, वार्ड-29 कुलदीप गुर्जर, वार्ड-30 रीना चौधरी, वार्ड-31 भूपेंद्र चौधरी, वार्ड-32 अजय प्रजापति, वार्ड-33 शरद शर्मा, वार्ड-34 आशा शर्मा,वार्ड-35 जोगेंद्र सिंह, वार्ड-36 प्रतिभा शर्मा, वार्ड-37 रवि भाटी, वार्ड-38 मनोज पाल, वार्ड-39 उदित मोहन, वार्ड-40 हिमांशु चौधरी, वार्ड-41 भूपेंद्र कुमार उपाध्याय, वार्ड-42 पूनम यादव,वार्ड-43 शीलत पाल,वार्ड-44 सिफाली,वार्ड-45 सुनदा सिंह, वार्ड-46 अजयवीर सिंह, वार्ड-47 अमित त्यागी, वार्ड-49 विरेंद्र त्यागी,वार्ड-50 अर्चना तेवतिया,वार्ड-51 सीमा यादव,वार्ड-52 अभिषेक चौधरी, वार्ड-53 सुमन, वार्ड-54 सतेंद्र पाल चौधरी, वार्ड-55 संतोष कुमार सिंह, वार्ड-56 मनोज त्यागी, वार्ड-57 सरदार सिंह रावत, वार्ड-58 देवनारायण शर्मा, वार्ड-59 राजीव शर्मा, वार्ड-61 शिल्पा चौधरी, वार्ड-62 मनु डबास, वार्ड-63 गुलशन, वार्ड-64 रूबी डागर, वार्ड-65 राजकुमार गुर्जर,वार्ड- 66 सचिन पांचाल,वार्ड-67 नीरज त्यागी, वार्ड-68 विनय चौधरी,वार्ड-69 कुलदीप त्यागी, वार्ड-70 रामनिवास बंसल,वार्ड-71 उमेश नागर, वार्ड-72 विमला देवी, वार्ड-73 आशीष बंसल, वार्ड-74 नरेश भाटी,वार्ड-75अनिल राणा,वार्ड-76 गौरव सोलंकी, वार्ड-77 नीलम भारद्वाज, वार्ड-78 ओमवती देवी,वार्ड-79 हरीश काडाकोटी,वार्ड-80 राहुल शर्मा,वार्ड-81 धीरज अग्रवाल,वार्ड-82 किरण राघव, वार्ड-83 कविता,वार्ड-84 प्रवीण चौधरी,वार्ड-85 प्रमोद राघव,वार्ड-86मदन राय, वार्ड-87 सिद्वी प्रधान अग्रवाल,वार्ड-88 नीरज गोयल,वार्ड-89राजकुमार सिंह, वार्ड-90 अनीश सैफी,वार्ड-91 शिवम शर्मा,वार्ड-92 शहला नदीम,वार्ड-93 मरजीना,वार्ड-94अनमोल खन्ना,वार्ड-95 सितारा,वार्ड-96 अनिल स्वामी,वार्ड-97 भगवाल अग्रवाल,वार्ड-98 डॉ.अनिल कुमार तोमर,वार्ड-99 प्रिती जैन,वार्ड-100 संजीव कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया हैं। वार्ड प्रत्याशियों में जातिगत आधार मानते हुए टिकट दिए गए। वहीं, कई वरिष्ठ व दिग्गज पार्षदों के टिकट काट दिए गए।