गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर कि घिनौनी करतूत, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा दुष्कर्म

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक द्वारा धर्म छिपाकर तीन बच्चों की मां को अपने प्रेमजाल में फंसाने काम मामला प्रकाश में आया है। आरोपी महिला को अपने साथ ले आया और किराए पर कमरा लेकर मुरादनगर की ईदगाह बस्ती में रहने लगा। आरोपी ने प्रेम में फंसाकर महिला से पांच लाख रुपए भी ठग लिए। साथ ही महिला की अश£ील वीडियो बनाकर उसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर उत्पीडऩ करता आ रहा था। उत्पीडऩ से परेशान महिला ने शनिवार को गंगनहर में डूब कर आत्महत्या का प्रयास करने जा रही थी।

इस दौरान स्थानीय लोगों महिला की स्थिति को भांप लिया और इसकी सूचना हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को दे दी। जिसके बाद महिला को समझा-बुझाकर अपने साथ थाने ले गए और आलिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मथुरा गांव की निवासी महिला की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। करीब दो साल पहले महिला अपने पति के साथ रामपुर नौकरी करने चली गई। जहां उसकी मुलाकात मेरठ के टीकरी निवासी आलिम से हुई। वह भी वहीं नौकरी करता था। करीब डेढ़ साल पहले दोनों का परिचय हुआ।

आरोपी युवक ने महिला को अपना नाम अमन बताया और दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि आरोपित महिला को छह माह पूर्व वह मेरठ ले आया। मेरठ पहुंचने पर महिला को उसके असली धर्म का पता चला। आरोपी युवक हिंदू नही बल्कि मुस्लिम धर्म का है। आरोप है कि उस समय आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली। उसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला से पांच लाख रुपए भी ठग लिए और उसका लगातार उत्पीडऩ करता रहा। जब वहां के लोगों ने हंगामा किया तो वह महिला को लेकर ईदगाह बस्ती मुरादनगर लेकर आ गया और किराए पर कमरा ले लिया। पीडि़ता ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती है। अब आरोपित और रुपयों की मांग कर रहा था। लेकिन पैसे की व्यवस्था नहीं हुई तो बुरी तरह पीटाई कर दी।

आरोप है कि आरोपित महिला पर लगातार धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। उसने पूजा पाठ करने पर भी प्रतिबंध लगा रखा था। महिला और उसके धर्म को लगातार गाली देता था। बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पीडि़ता के समर्थन में थाने पहुंचे। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में भी ले लिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसी में महिला के गर्भवती होने की पुष्टि होगी। सभी साक्ष्यों को संकलित करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।