– व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़: शेखर वर्मा
गाजियाबाद। राजनगर में सोमवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस समारोह बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डॉक्टर ईरज राजा (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक देहात, अतिविशिष्ट अतिथि शेखर वर्मा एडिशनल डायरेक्टर जीएसटी इंटेलिजेंस, विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता, (जीडीए) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केके शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विवेक त्यागी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा, संगठन महामंत्री चिनमय भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह मंचासिन रहे। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में युवा कवि कुशल कुशवाह ने अपने जोशीले चटकारे भरे काव्य पाठ से अतिथि एवं व्यापारियों को मंत्र मुग्ध करने का काम किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौधरी ने किया। कार्यक्रम में आए शेखर वर्मा एडिशनल डायरेक्टर जीएसटी इंटेलिजेंस ने अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यापारियों को आश्वस्त किया कि इमानदारी से व्यापार करने वाले व्यापारियों का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा। उनकी जो भी समस्याएं हैं वह हमारे सामने ला सकते हैं उनका समुचित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसको मजबूत बनाए रखने में सहयोग देने में विभाग हमेशा प्रयासरत रहेगा।

विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने व्यापारियों से कहा कि जीडीए संबंधित जो भी समस्याएं उन्हें लगती हैं उनको हमारे समक्ष लायें। मिल बैठकर हम उनका समुचित समाधान निकाल सकते हैं। हमारी कोशिश होगी कि व्यापार करने वाले व्यापारियों को परेशानी न हो और न ही उनका उत्पीडऩ हो। राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक अराजनैतिक संगठन है जो देश भर के व्यवसाइयों को एकजुट कर एक मंच पर लाने के लिए प्रयासरत है, संगठन व्यापारी के मान, सम्मान की लड़ाई विगत कई वर्षों से लड़ रहा है और सरकार से मांग कर रहा है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर व्यापारिक आयोग का गठन कर व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का निदान आयोग के माध्यम से किया जाये। राष्ट्रीय संयोजक विवेक त्यागी ने बताया एक माह तक जिलेवार राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जाता रहेगा।
हम स्थापना दिवस के माध्यम से संगठन विस्तार को भी प्राथमिकता से सुचारु रखेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल लघु व्यापारी से लेकर बड़े उद्योगपति तक कि समस्या को उठाने में निरन्तर संघर्षरत है। कार्यक्रम सफल आयोजन में प्रदेश संयोजक अनुशासन समिति विनीत शर्मा, प्रदेश महामंत्री/पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप चौधरी, प्रदेश मंत्री यशपाल भाटी, अनिल वर्मा, बॉबी त्यागी,पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण सेठी, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, युवा विंग के अध्यक्ष रुद्र प्रताप त्यागी, आशुतोष पाठक, जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, विक्रम धनकड़, संजय प्रधान, विनोद उपाध्याय, संजय माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष संजय गोयल ,जिलाध्यक्ष महिला डॉक्टर सोनिका शर्मा, प्रवीण भाटी, विनोद त्यागी, संजीव तेवतिया लवी गर्ग, राजेश वर्मा, वीरेंद्र कंडेरे, कपिल गर्ग, मनोज वर्मा, बबीता चौधरी, नीता भार्गव आदि का सराहनीय योगदान रहा।
















