गाजियाबाद। जनपद में रात्रिकालीन कर्फ्यू के समय में बदलाव कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण में कमी आने पर यह निर्णय लिया गया है। गाजियाबाद में रात्रिकालीन कर्फ्यू की अवधि सोमवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर दी गई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेश सोमवार रात से प्रभावी हो गए हैं। समूचे उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी दर्ज की जा रही है।
गाजियाबाद में भी कोरोना केसेज काफी कम हुए हैं। इसके मद्देनजर प्रतिबंधों को कम किया जाने लगा है। कुछ दिन पहले मरीजों की संख्या में जिस तेजी से उछाल आया था, उसी तेजी से अब संक्रमण कम होता दिखाई दे रहा है। इसके मद्देनजर पाबंदियों में ढील देने का सिलसिला आरंभ हो गया है। जिलेभर में रात्रिकालीन कर्फ्यू के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। नाइट कर्फ्यू अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। डीएम राकेश कुमार सिंह ने इस बावत आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है।
नया आदेश सोमवार की रात्रि से लागू हो गया। बता दें कि पहले नाइट कर्फ्यू का समय रात 10 से सुबह 7 बजे तक था। उधर, जिला प्रशासन ने जिम, होटल एवं रेस्टारेंट खोलने की परमिशन दे दी थी। इन स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन पर जोर दिया गया। जबकि स्वीमिंग पूल खोलने की अभी अनुमति नहीं मिली है।
















