आजादी का अमृत महोत्सव पर दवा व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

-गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन ने की घरों व दुकानों में तिरंगा फहराने की अपील

गाजियाबाद। गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को एमएमजी रोड नई बस्ती से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए नई बस्ती पर समाप्त हुई। रास्ते में व्यापारी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील करते चल रहे थे।

गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव माना रहा है। राष्ट्रीय ध्वज आजादी की लड़ाई का प्रतीक है, जिन लाखों लोगों ने लड़ाई लड़ कर भारत को गुलामी से आजादी दिलाई और इसी वजह से है अब आजाद भारत में पैदा हुए है। यह अमृत महोत्सव उन्हीं लाखों लोगों को याद करने का अवसर है। उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव पर 13 से 15 अगस्त तक इस अभियान का हिस्सा बनकर गर्व के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराए और विश्व को भारत की एकता और अखंडता का दर्शन कराए। लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान स्थानीय सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार, सहायक आयुक्त औषधि (डीएलए) वीरेंद्र कुमार, औषधि निरीक्षक अनुरोध कुमार, औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने भी दवा व्यापारियों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जय के नारे लगाए। इस कार्यक्रम में अन्य दवा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने। इस मौके पर हृदेश कंसल, राजीव त्यागी, आर पचोरी, अमित बंसल, यश्वनी कुमार गोयल, सौरभ त्यागी हितेंद्र शर्मा, हेमंत मलिक,शैलेश सैनी, हेमंत, संदीप गर्ग, अनिल गुप्ता, मनीष गर्ग, संजीव देवकमल, संजीव शर्मा, अनुज गर्ग, रविंद्र शर्मा, प्रदीप पाल, कैलाश चंद बिंदल, अमित तोमर, रोहित चौहान, सुशील भाटी, साजिद खान, आलोक त्यागी, पंकज गर्ग, राहुल शर्मा, अजय बंसल, अमित गुप्ता, आयुष सिंघल, गौरव गर्ग, पीयूष सिंह, हेमंत त्यागी, वैभव त्यागी, गौरव बंसल, मदन लाल छाबड़ा, विजय राकेश मार्ग, सुरेश खेड़ा, संजीव पल्लवी, राकेश ब्यूरो, भुवनेश चोपड़ा, यशु चौधरी, रघुराज चौधरी, संजीव त्यागी, राजीव त्यागी, अतुल त्यागी, सुमित यादव, विनोद सिसोदिया, प्रमोद गर्ग,, यशपाल सिंह, अवनीश त्यागी, जितेंद्र कुमार, हर्ष श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, हरीश पाल, सुशील कंसल, राज शर्मा, हेमंत कश्यप, इमरान चौधरी, संदीप बाना, प्रमोद त्यागी, अशोक त्यागी, अरविंद कुमार, प्रशांत भारद्वाज, अरविंद पाराशर, रमेश आनंद, विकास त्यागी, सारांश त्यागी, मनोज रावत, मनोज वसुंधरा, रोहित पाठक, विनेश कुमार आदि सैकड़ों दवा व्यापारी उपस्थित रहे।