-मैक्स सुपर स्पेशलिटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड डॉ गौरव को तिरंगा किया भेंट
गाजियाबाद। घर-घर तिरंगे अभियान के तहत गुरुवार को कौशांबी के पार्षद मनोज गोयल ने डॉ गौरव अग्रवाल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड मैक्स सुपर स्पेशलिटी वैशाली को तिरंगा भेंटकर अभियान की शुरुआत वैशाली सेक्टर-1 में की गई। इस दौरान पार्षद ने अस्पताल परिसर में तिरंगा लगाने की अपील करते हुए कहा यह अभियान तभी सार्थक हो सकता है, जब इस अभियान में आमजन का भी सहयोग मिल सकेंं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल बडे ही सिद्दत से लगे हुए है।
देश भक्ति और जन सेवा के लक्ष्य के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना लोगों में जगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही लोगों को खुद तिरंगा भेंट कर तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए भी प्रेरित कर रहे है। पार्षद मनोज गोयल ने कहा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 13 से 15 अगस्त के बीच नागरिकों द्वारा अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया है। हमें जो स्वतंत्रता मिली वह आसान नहीं थी। स्वतंत्रता संग्राम में अनेक लोग शहीद हुए, अपने प्राणों का बलिदान दिया है।















