सीएम की टिप्पणी का विरोध, कांग्रेसियों ने लगाई झाड़ू

गजियाबाद। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने वाल्मीकि मंदिर में झाडू लगाई।
शनिवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में झाडू लेकर जटवाड़ा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पहुंचे। यहां पर कांग्रेसियों ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए मंदिर में झाडू लगाकर सफाई की। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी नेता प्रियंका गांधी पर आद्र टिप्पणी की है और उनका मजाक उड़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री के इस कृत्य से प्रदेश की महिलाएं और दलित समाज आहत हुआ है। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मोहमद हनीफ चीनी, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम आर्य, राजेंद्र शर्मा, ललित कुमार, राहुल गौतम, अशोक कोहली, शेखर प्रेमी, ओंकार सिंह, आशीष प्रेमी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। उधर, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने विजयनगर सेक्टर 12 के वाल्मीकि मंदिर में झाडू लगाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रदेश सचिव जितेंद्र बघेल, पार्षद पति विजय गोयल, बलराज सिंह चावड़ा, हाजी लियाकत, नदीम चौहान, अश्वनी त्यागी, पूर्व पार्षद हीरालाल जाटव, राजीव गुप्ता, आजम अंसारी व बिट्टू वाल्मीकि आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।