कैप्टन अभिमन्यु की ऊर्जा देख कार्यकताओं में आई स्फूर्ति

-भाजपा में मिशन-2022 के तहत कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
-प्रदेश में फिर भारी बनेगी बहुमत से भाजपा सरकार: कैप्टन अभिमन्यु

गाजियाबाद। प्रदेश में फिर से भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। मिशन-2022 की सफलता के लिए भाजपा की ओर से किए शंखनाद को लेकर शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के सहप्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी कॉलेज के सभागार में 8 चरणों में अलग-अलग पहलुओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेमिनार में वार्ता की। इस सेमिनार का कैप्टन अभिमन्यु ने भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मुरादनगर नगर पालिका के चेयरमैन विकास तेवतिया, लोनी परिषद की चेयर पर्सन रंजीता धामा,खोड़ा नगर पालिका चेयरपर्सन रीना,अशोक माहेश्वरी, निगम के वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र त्यागी, प्रदीप चौधरी, पार्षद अनिल स्वामी आदि की मौजूदगी में दीप प्रज्जवलित कर सामुहिक वंदेमातरम गान के साथ बैठक की गई।
सेमिनार में अलग-अलग विषय व वर्ग से संबद्ध करते हुए संगठन का पाठ पढ़ाते हुए भाजपा के प्रदेश के सहप्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने चुनाव में लग जाने के निर्देश दिए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सहप्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक से लोगों में सरकार बनाने को लेकर उत्साहित है। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि मैं भी किसान परिवार से हूं। चुनाव में किसान भी भाजपा को वोट देने का काम करेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बैठक में प्रस्ताव रखे। उन्होंने पहले नगर निगम,नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की। उन्होंने निगम सदन, नगर पालिका, नगर पंचायत में चेयरमैन, पार्षद, नामित पार्षद, सभासद व स्थानीय प्रकोष्ठ के संयोजक व सह संयोजक के साथ चुनावी रणनीति को लेकर उनसे वार्ता करते हुए दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला महानगर के पदाधिकारियों, मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री के साथ बैठक की। वहीं,जिला और महानगर के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपाईयों के साथ बैठक की। कैप्टन अभिमन्यु ने कोर कमेटी की बैठक करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी तैयारियोंं में जुट जाए। ताकि प्रदेश में फिर से भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनें।