-स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे के साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान होने के बाद स्ट्रांग रूम में मतपेटियों की निगरानी तीसरी आंख से की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे (तीसरी आंख) लगाने के साथ-साथ पुलिस की भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखी गई हैं। ताकि पंक्षी भी पर न मा सकें। जिले में बनाए गए सभी स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतपेटियां स्ट्रांग रूम में पहुंचने से पहले ही यहां की व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। प्रत्येक स्ट्रांग रूम पर पुलिस की एक गारद व एक सेक्शन पीएसी के साथ होम गाडों की तैनाती की गई है। पुलिसकमी आगामी 2 मई को होने वाली मतगणना तक दिन-रात में राउंड द क्लॉक ड्यूटी करते हुए यहीं डेरा डालेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा जांचने के लिए लगातार सीओ अभय कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। एसडीएम सदर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्ट्रंाग में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतपेटियां रखी गई हैं। इसके लिए अधिकारियों को रोस्टर भी तैयार कर दिया गया है।चारों ब्लॉकों में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। भोजपुर की मतपेटियों के लिए महर्षि दयानंद कॉलेज,मुरादनगर का स्ट्रांग रूम श्रीहंस इंटर कॉलेज,लोनी का होली चाइल्ड अकादमी और रजापुर ब्लॉक की मतपेटियों के लिए गोविंदपुरम अनाज मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया हैं। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिग पार्टियां देर रात तक कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में मतपेटियां जमा कराई। एसपी ग्रामीण डॉ.ईरज राजा ने बताया कि सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। इसके लिए प्रत्येक स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस की एक गारद यानि एक उपनिरीक्षक के साथ पांच सिपाही,एक सेक्शन पीएसी के 9 जवान और होमगार्ड तैनात किए गए हैं। मतगणना पूरी होने तक यह फोर्स स्ट्रांग रूम के बाहर दिन-रात में डेरा डालकर रखेगी। वहीं,मतपेटियां की सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही हैं। रजापुर ब्लॉक की गोविंदपुरम अनाज मंडी में मतपेटी रखी गई हैं। मतपेटियों की सुरक्षा के लिए जहां पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं तो वहीं मतपेटियां सीसीटीवी कैमरों की जद में रहेंगी जिनकी मॉनीटरिंग 24 घंटे की जाएगी।
















