पंचायत चुनाव: अवैध शराब के खिलाफ सरकारी तंत्र की नई रणनीति

-डीएम-एसएसपी की मिटिंग में बागपत एवं गाजियाबाद द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग कराने का निर्णय

गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय एवं डीआईजी अमित पाठक ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर लोनी इंटर कॉलेज में बैठक की। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया में अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने के लिए जनपद बागपत एवं जनपद गाजियाबाद के द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाधिकारी पांडेय ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप पंचायत चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने पंचायत निर्वाचन में आ रही समस्याओं/शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार है। जिलाधिकारी ने ब्लॉक में लेखपाल, कोटेदार, ग्राम चौकीदार, उप-जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार एवं पुलिस अधीक्षक के साथ बैठकें कर चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रस्रि5या के दौरान सभी कार्य आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराए जाएं। धारा-144 एवं आदर्श आचार संहिता की छायाप्रति प्रत्येक चौकीदार एवं कोटेदारों को वितरित कराई जाए, जिसके माध्यम से संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में धारा-144 एवं आचार संहिता का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा सके। प्रत्याशियों के साथ प्रत्येक थाना स्तर पर बैठक का आयोजन किया जाए। प्रत्याशियों एवं समर्थकों द्वारा वोट मांगने के लिए शराब,पैसा,वस्त्र वितरण,भोज का आयोजन किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाए। कोटेदार,चौकीदार स्वयं गांव की गुटबाजी से दूर रहेगें एवं राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनेगें। अगर कोई ऐसा प्रकरण संज्ञान में आया तो उनकी सेवा समाप्त कर उन्हें काली सूची (ब्लैक लिस्ट,में दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। डीएम ने कहा कि कोटेदार/चौकीदार स्वयं गांव की गुटबाजी से दूर रहेंगे एवं राजनीतिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनेंगे। यदि ऐसा कोई प्रकरण संज्ञान में आया तो उनकी सेवा समाप्त कर उन्हें काली सूची में दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। कोटेदार/चौकीदार अपने गांव में सतर्क दृष्टि बनाए रखेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि यदि कोई अराजकता/धार्मिक/जातीय उन्माद फैलाने का प्रयास करे तो उसकी सूचना तत्काल चौकी थाना/तहसील में दें। इस दौरान एसपी ग्रामीण डॉ.ईरज राजा,एसडीएम शुभांगी शुक्ला आदि अधिकारी उपस्थित रहेे।