पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के थे प्रेरणा श्रोत: दिनेश गोयल

 

समर्पण दिवस के रूप में भाजपाईयों ने मनाई पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि

मानवता के सच्चे उपासक और प्रेरणाश्रोत थे दीनदयाल

गाजियाबाद। महानगर में भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। गुरूवार को भाजपा की ओर से हर मंडल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किए। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि उनकी जीवनी से हमेशा सीख लेनी चाहिए। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में एक बार श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि यदि भारत को दो दीनदयाल उपाध्याय मिल जाए तो भारत की राजनीति का दृश्य बदल सकता है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ही ऐसे नेता थे जिन्होंने दलित और समाज के निचले स्तर के व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया। उनका कहना था कि यदि हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का हाथ पकड़ कर खींच आएंगे तो देश अपने आप आगे बढ़ जाएगा। राजनगर मंडल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल ने कहा कि कोरोना काल में सभी चीजें प्रभावित हुई काम धंधे बंद हो गए। मगर योद्धा कार्यकर्ताओं को जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद की। जिसका परिणाम यह रहा कि हमारे देश में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने विकास कार्यों को बंद नहीं किया और उसी का परिणाम है कि सरकार ने समय पर अपना बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए रास्ते पर चलकर भाजपा ने इतना लंबा सफर तय किया और विश्व में सबसे अधिक सदस्य बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा दीन दयाल उपाध्याय का कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति ही देश के भाग्य को बदलने की ताकत रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है। आज देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है। मेयर आशा शर्मा ने कहा कि अंत्योदय के नारे पर हमारी सरकार कई योजनाएं लाकर देश के ऐसे वर्ग को लाभान्वित कर रही है जिसके बारे में पहले की सरकारों ने कभी नहीं सोचा। उज्जवला योजना से लेकर जनधन खाता खुलवाने जैसी तमाम योजनाएं आज देश में चल रही हैं जिनका फायदा करोड़ों देशवासियों को हो रहा है। भाजपा नेता पप्पू पहलवान ने कहा कि बजट में हमारी सरकार ने 75 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी नागरिकों को टैक्स से मुक्त कर दिया है। यह खुशी की बात है। इस दौरान अश्वनी शर्मा, केके शुक्ला, राजेंद्र यादव, उदिता त्यागी, पप्पू पहलवान, सच्चिदानंद शर्मा, मयंक गोयल और प्रशांत चौधरी, सुनील यादव, संजीव चौधरी, रिजवान खान, चंद्र मोहन शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, पूनम कौशिक, वीरेश्वर त्यागी, पृथ्वी सिंह कसाना, राजेश त्यागी ने विभिन्न स्थानों पर वक्ता के रूप में शामिल हुए। राजनगर सेक्टर-2 पर आयोजित समर्पण दिवस में भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सारस्वत, सेक्टर संयोजक सुरेंद्र सहगल, प्रदीप चौधरी, प्रिंस ठाकुर, राहुल, ओम प्रकाश, बूथ अध्यक्ष आरसी शर्मा, जगजीत कुमार प्रभाकर त्यागी, जय सिंह, विजय, अशोक, राकेश आदि उपस्थित रहे।