अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के महानगर अध्यक्ष बने पंडित पंकज शर्मा

स्वाभिमान एवं सम्मान के लिए एकजुटता दिखाए ब्राह्मण समाज: केसी गौड

गाजियाबाद। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजी) द्वारा बैंक कालोनी, स्वर्ण जयंतीपुरम में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन पंडित पंकज शर्मा एवं अध्यक्षता आचार्य रामभवन मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केसी गौड़ रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंडित ब्रजेश कुमार दुबे एवं अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंडित हरिनारायण चतुर्वेदी की सहमति से अखिल भारतवर्षीय ब्रह्माण सभा का विस्तार करते हुए पंडित अशोक शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर, पंडित विपिन गौड़ को जिला उपाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर एवं पंडित पंकज शर्मा को महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा वह किसी जात के लिए नहीं बल्कि पूरी जमात के लिए कार्य करेंगे और समाज को एकजुट करने का प्रयाश करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केसी गौड ने कहा ब्राह्मण सदैव समाज का दिग्दर्शक रहा है, लेकिन समाज के संगठित न रहने से लोग ब्राह्मणों का लाभ उठाते रहे हैं। हमें अपने स्वाभिमान, सम्मान की खातिर एकजुट होना ही होगा। ब्राह्मण सदैव से ही सम्मान का पात्र रहा है एक स्वर से समाज के स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित रविन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित रविन्द्र वत्स, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा एवं पंडित अशोक शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपस्थिति रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ब्राह्मण समाज एवं संगठन के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने के लिए संकल्प लिया। संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई दी।