GDA – गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1 कामना मकान नंबर-166 सी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित है। 3 दिन पहले इस भवन की छत का लेंटर गिर गया था। 3 दिन तक GDA द्वारा मलबा उठाने के अलावा कोई कार्य नहीं कराया गया। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल को गुरुवार को मकान के आवंटी तथा क्षेत्रीय लोगों ने ज्ञापन सौंपा और मांग की कि इस कार्य को GDA द्वारा जल्द से जल्द कराया जाए।
यह भी पढ़ें – जीडीए में अधिकारियों को सुधारने की कवायद शरू
बरसात का समय है, आसपास के लोग डर के मारे रात को सो नहीं पा रहे। दुख की बात है कि बड़े अधिकारी मौके पर एक बार देखने नहीं आए। क्षेत्र की जनता में भारी रोष है। उन्होंने 4 दिन का समय दिया है और कहा है कि अगर समस्या का समाधान नहीं होगा तो GDA के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर बसंत पांडे, पवित्रा, नीलम रावत, मीना दुबे, अवधेश कटिहार, माया, विमला भट्ट, हेमा बिष्ट, पुष्पा देवी, एके झा, कमला देवी, हरीश पाल, श्याम सुंदर सिंह, दुष्यंत गौतम, स्मृति सिंह, सीता देवी, दयाल कौर, ममता देवी, शिवानी, जसोदा देवी, कोमल, अशोक कुमार, सुबोध थपलियाल व नीमा आदि उपस्थित रहे।















