होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक होगा महर्षि कश्यप जन्म महाकुंभ

  • होली का पर्व समाज को एकजुट करके राष्ट्र में प्रेम व्यवहार के लिए करता है प्रेरित: नरेन्द्र कश्यप

गाजियाबाद। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप द्वारा रविवार को माउंट ग्रीन फार्म हाउस राज नगर एक्सटेंशन में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश के अनेकों जिलों एवं देश के कई प्रदेशों से भारी जन सैलाब उमड़ा और होली मिलन समारोह एक बड़ी रैली में तब्दील हो गया। सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि होली एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है जो हम सब को एक दूसरे को मिलाने का अवसर देता है। होली का त्यौहार बुराइयों को समाप्त करके अच्छाइयों पर चलने के लिए प्रेरित करता है और समाज को एकजुट करके राष्ट्र में प्रेम व्यवहार के लिए एक बेहतर वातावरण निर्मित करता है।

नरेंद्र कुमार कश्यप ने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि इस वर्ष दिनांक 5 अप्रैल 2023 को महर्षि कश्यप जन्म महाकुंभ ऐतिहासिक होगा। इसका आयोजन घंटाघर रामलीला मैदान में किया जाएगा। महर्षि कश्यप जन्म महाकुंभ में देश एवं प्रदेश सरकार के बड़े नेताओं का आगमन हो सकता है।

महर्षि कश्यप जन्म महाकुंभ के माध्यम से बड़े बड़े आयोजनों करके अपनी आस्थाओं का प्रदर्शन एवं सामाजिक राजनैतिक सामर्थ्य का एहसास कराते रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के उपरांत वह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद उनके नेतृत्व में यह पहला भगवान महर्षि कश्यप जी का जन्म महाकुंभ होगा। जिसमें लगभग 50000 श्रद्धालुओं समर्थकों के आने की घोषणा की गई है। राज्य मंत्री ने आए हुए हजारों समर्थकों वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर अपने कर कमलों से पुष्प वर्षा करके सभी का अभिनंदन चंदन करके वह फूल की होली खेलकर एक नया संदेश देने में सफलता हासिल की। इस दौरान पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, निवर्तमान मेयर आशा शर्मा, शहर विधायक अतुल गर्ग, राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने भी सभी आए हुए अतिथियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा दिल्ली उत्तराखंड आदि प्रदेश के कश्यप निषाद संगठन के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जगदीश साधना बलदेव राज शर्मा, एसपी सिंह, गोपाल अग्रवाल, सौरभ जायसवाल, रामकुमार कश्यप, सुनीत कश्यप, सिद्धार्थ कश्यप, नितिन त्यागी, उमाशंकर शर्मा, अनिल अग्रवाल सांवरिया, सुधीर गोयल, मोनू, विपिन, मोहन गर्ग, सुभाष छाबड़ा, अतुल जैन, सागर कश्यप, विजय धामा, डॉक्टर एस कश्यप, राजकुमार कश्यप, वेद प्रकाश कश्यप, राजवीर कश्यप, राजेंद्र मित्तल मेहंदी वाले, मनोज गोयल पार्षद, राजेंद्र तितोरिया, सुनील यादव, सुरेंद्र सेन, मनोज यादव, उदित मोहन गर्ग, आशुतोष शर्मा, अविरल गर्ग, कौशल शर्मा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता होली मिलन समारोह में उपस्थित रहे।