गाजियाबाद। जनपद में अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस काफी गंभीर नजर आ रही है। इसके चलते देहात क्षेत्र में बैंकों और पेट्रोल पंपों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जिले के नवागत अस्थाई एसएसपी मुनिराज जी के निर्देश पर सोमवार को देहात क्षेत्र में बैंकों में जहां एसपी ग्रामीण डॉ.ईरज राजा ने चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम बैंकों में किए जाने को लेकर चेक किया।
वहीं,पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने को लेकर चेकिंग भी की गई। गोविंदपुरम में पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से हुई 25 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर जहां लूट का खुलासा कर दिया है। वहीं, नंदग्राम क्षेत्र के नूरनगर में हुई दिनदहाड़े 11.80 लाख रुपए की पंजाब नेशनल बैंक में लूट के मामले में पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई ह। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में बढ़़ते अपराधों की रोकथाम के लिए अस्थाई एसएसपी मुनिराज जी को तैनात किया है। ऐसे में जिले में अब बैंकों से लेकर पेट्रोल पंप पर हुई लूट के बाद पुलिस का पूरा फोकस इनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने पर हैं। सोमवार को एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण डॉ.ईरज राजा ने देहात क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर चेकिंग की। वहीं, बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैंक मैनेजरों से बात करने के बाद सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बैंक और पेट्रोल पंप पर कुछ खामियां मिली है। उन्हें दुरूस्त करने के लिए कहा गया है। पुलिस की टीमों को शिफ्ट के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा।
















