संभव जनसुनवाई मेयर ने सुनी जनता की समस्या, कार्यवाही के निर्देश

 

गाजियाबाद। शहरवासियों की समस्या का कम समय में निस्तारण और उनकी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए नगर निगम द्वारा शुरु की गई संभय कार्यक्रम में असंभव समस्याओं का भी निस्तारण हो रहा है। जिस समस्या के लिए शहरवासियों को नगर निगम और जोनल कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। उन समस्या का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर नगर निगम कार्यालय में हो रहा है। जिसकी लोग सराहना भी कर रहे है। नगर निगम मुख्यालय में संभव के अंतर्गत मंगलवार को शहर वासियों के द्वारा 31 संदर्भ प्राप्त कराए गए जिसमें से 18 मांग तथा 13 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनको मेयर के माध्यम से निगम अधिकारियों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए कार्यवाही के लिए भेजा गया।

मेयर की उपथिति में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर के निर्देशानुसार अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव सहित सभी विभागीय अध्यक्षों ने संभव के अंतर्गत जन समस्याओं को सुना। जिसमें से कुछ शहर निवासियों द्वारा अपने सुझाव भी दिए गए। कई पार्षदों ने भी जन सुनवाई संभव में प्रतिभाग किया और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अपना पक्ष रखा। निर्माण विभाग की चार मांग स्वास्थ्य विभाग की पांच शिकायत उद्यान विभाग से तीन शिकायत प्रकाश विभाग से एक मांग टैक्स विभाग की दो शिकायत के संदर्भ में प्राप्त हुए जिन पर उपस्थित अधिकारियों ने टीम को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

मेयर आशा शर्मा को संभव जनसुनवाई में कई लोगो द्वारा बताया गया कि यह पत्र पहले भी दिया जा चुका है। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई तो मेयर ने अधिकारियों को शिकायत पत्र पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और अधिकारियों को आए हुए शिकायतों के संदर्भों पर कम समय लगाते हुए जल्द कार्यवाही के भी निर्देश दिए। ताकि शहर वासियों को तत्काल कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकें।

मेयर द्वारा उपस्थित शहर वासियों को भी नगर निगम की कार्यवाही में सहयोग करने के लिए अपील की। उनके द्वारा क्षेत्रीय पार्षदों को भी जनसमस्याओं में समाधान के लिए कहा गया। ताकि क्षेत्रीय निवासियों को शिकायत का समाधान प्राप्त हो सकें। संभव के अंतर्गत मेयर आशा शर्मा के साथ अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, महाप्रबंधक जल आनंद कुमार त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, निर्माण विभाग से मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी सहित देशराज व देवी सिंह उपस्थित रहे।