नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शुक्रवार को नगर निगम सभागार में बैठक कर आवेदकों के भौतिक सत्यापन के लिए टीम बनाई है। योजना के अंतर्गत सफाई कर्मचारी, स्ट्रीट वेंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर फोकस होगा। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों तथा तहसील की टीम के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 2886 आवेदनों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी संजय पथरिया, तहसीलदार विवेक मिश्रा उपस्थित रहे।
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 2886 आवेदकों को लाभ मिलेगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शुक्रवार को नगर निगम सभागार में बैठक कर आवेदकों के भौतिक सत्यापन के लिए टीम बनाई है। योजना के अंतर्गत सफाई कर्मचारी, स्ट्रीट वेंडर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर फोकस होगा। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों तथा तहसील की टीम के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 2886 आवेदनों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी संजय पथरिया, तहसीलदार विवेक मिश्रा उपस्थित रहे। डूडा परियोजना अधिकारी संजय पथरिया ने जोनल प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा तहसील व निगम की टीम को आवेदनों के सत्यापन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आवेदकों की आईडी प्रुफ की जांच करते हुए तथा पात्रता की शर्तों के क्रम में भौतिक सत्यापन करने के लिए कहा गया। नगर आयुक्त ने सभी आवेदकों के भौतिक सत्यापन के लिए टीम को लगभग 8 दिन का समय दिया। बताया गया कि योजना के अंतर्गत सफाई कर्मचारी,पीएम स्वनिधि योजना के लाभान्वित,स्ट्रीट वेंडर, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से आच्छादित विभिन्न कामगारों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भवन में अन्य निर्माण श्रमिकों, झुग्गियां एवं वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं को नियमानुसार प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त की की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के क्रम में जिन आवेदकों के पास अपनी जमीन तथा कच्चा मकान है, उनको लाभ दिलाने के लिए कार्रवाई तेजी से चल रही है। वरिष्ठ नागरिकों को 30 हजार रुपए,विधवाओं तथा निराश्रितों को 20 हजार और 6 महीने में मकान कंप्लीट किए जाने पर 10 हजार रुपए अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त ने कार्य तेजी से करने के लिए टीम को निर्देश दिए। वहीं,अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को कार्यों की मॉनिटरिंग करने के लिए विशेष रूप से कहा गया।
















