मेयर चुनाव में पंजाबी समाज को भी दी जाए वरियता: इन्द्रजीत सिंह टीटू

-कुर्बानियों से भरा है पंजाबियों का इतिहास, पंजाबी समाज की शहर में 2.50 लाख वोट

गाजियाबाद। नगर निगम महापौर चुनाव में पंजाबी समाज से राजनीतिक दल प्रत्याशी घोषित करें। पंजाबी समाज की शहर में 2.50 लाख वोट है। मगर पंजाबी समाज को राजनीतिक दलों द्वारा किसी भी चुनाव में वरीयता नहीं दी जाती है। यह बातें बुधवार को आरडीसी स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बजरिया सिख गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान एवं रालोद के वरिष्ठ नेता सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहीं। उन्होंने कहा कि वर्ष-1952 से 1967 तक सरदार तेजा सिंह यहां से पंजाबी समाज के पहले विधायक बने थे। 55 साल से कोई भी पंजाबी समाज का व्यक्ति विधायक एवं सांसद नहीं चुना गया। सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने महापौर चुनाव में पंजाबी समाज को प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि महापौर चुनाव में आने वाले ढाई विधानसभा क्षेत्र में पंजाबी समाज के 10प्रतिशत मतदाता आते हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों को महापौर चुनाव में पंजाबी समाज को नेतृत्व देने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंनें पार्षदों के टिकट में भी 10 प्रतिशत पंजाबी समाज को देने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि चुनाव आने पर पंजाबी समाज को पूरी तरह से राजनीतिक दलों द्वारा दरकिनार कर दिया जाता है। उन्होंने महापौर चुनाव में पंजाबी समाज के काबिल लोगों से आगे आने की मांग की।उन्होंने बताया कि 40 से 45 हजार की संख्या में ढाई विधानसभा में पंजाबी समाज के लोग मतदाता है। साहिबाबाद विधानसभा में करीब 70 हजार की संख्या है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पंजाबी समाज को टिकट नहीं दिया जाता है, जबकि अन्य ब्राहमण,बनिया समेत अन्य जाति के लोगों को टिकट दिया जाता रहा है।उन्होंने पंजाबी समाज के लोगों से आहवान किया कि चुनाव में भागेदारी नहीं मिलती है तो वह जिन पार्टी में है। वह पार्टी छोड़े। एक पटल पर आए।

उन्होंने कहा कि मुरादनगर विधानसभा के महापौर वाले क्षेत्र में भी लगभग 35 हजार पंजाबी रहते हैं। ऐसे में पंजाबी समाज को महापौर चुनाव में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि पंजाबी समाज का इतिहास कुर्बानियों से भरा है। कोरोना काल में पंजाबी समाज के लोगों ने जनता की बढ़ चढ़कर गैस से लेकर लंगर लगाकर सेवा की। पंजाबी समाज से आने वाले तिलक राज अरोड़ा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से मांग है कि शहर के प्रथम नागरिक महापौर सीट पर पंजाबी समाज का प्रत्याशी घोषित किया जाए।पंजाबी समाज को चुनाव में वरीयता मिले।इसको लेकर पंजाबी समाज के लोगों से वार्ता भी की जाएगी। राष्ट्रीय लोकदल नेता इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह भी से भी पंजाबी समाज से प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की है। महापौर चुनाव में प्राथमिकता पर पंजाबी समाज को टिकट दिए जाएं। उन्होंने दावा किया कि महापौर का टिकट पंजाबी समाज के लोग को मिलता है तो यहां पर जीत सुनिश्चित होगी।