प्रिया और कपिल को शादी की तीसरी वर्षगांठ पर मिली बधाइयां

गाजियाबाद। प्रिया और कपिल सूद की शादी की तीसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। शादी की सालगिरह पर इस दंपति को ढेरों शुभकामनाएं मिलीं। गाजियाबाद नगर निगम के कर्मचारी राजकुमार राजू की बहन प्रिया की शादी 3 साल पहले धूमधाम से की गई थी।

यह दंपति आज काफी खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। शादी की वर्षगांठ पर दंपति को सुबह से शाम तक बधाई मिलती रहीं। प्रिया और कपिल सूद को परिवार की तरफ से भी शुभकामनाएं दी गर्इं। शुभकामनाएं देने वालों में श्रीमति उमा राज जान्हवी, राज आर्यन, राज आरव, अश्वनी गौर, सीमा गौर, श्याम मेहरा व किरन देवी आदि शामिल हैं।