गाजियाबाद में प्रियंका गांधी का धुंआधार रोड शो, मिला खूब समर्थन

-कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल, संगीता त्यागी के लिए कांग्रेस महासचिव ने डोर-टू-डोर मांगे वोट

गाजियाबाद। किसी चुनाव में आपकी भलाई और सशक्तिकरण की बात नहीं होती। घोषणाएं होती हैं लेकिन प्रयास नहीं होते। (नेताओं की) मानसिकता है कि महिलाओं को नकारा जा सकता है, लेकिन मैं कह रही हूं कि अब आपको नकारा नहीं जा सकता। जो सरकार जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है वो विकास क्या करेंगी। सिर्फ लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बाटकर दंगा कराएगी। यह बातें शुक्रवार को कृष्णानगर बागू में कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के लिए चुनाव प्रचार में पहुंची कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहीं। उन्होंने कहा वोट उसे डाले जो प्रदेश और आपके क्षेत्र का विकास करे। कांग्रेस पार्टी विकास कराने का मुद्दा लेकर लोगों के बीच जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान भी कांग्रेस की प्राथमिकता में शमिल है।

महिलाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जो प्रतिज्ञाएं की हैं। पार्टी उन्हें हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन नेताओं को टिकट दिए हैं जो कर्मठ, ईमानदार और जुझारू नेता हैं। जनपद गाजियाबाद में चुनावी सरगर्मी तेज है। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रतिदिन दिग्गज राजनीतिज्ञ गाजियाबाद आ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शहर विधानसभा और साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र का रूख किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि सुशांत गोयल उनके ही बीच के युवा नेता हैं। सुशांत गोयल के पिता स्वर्गीय सुरेन्द्र प्रकाश गोयल गाजियाबाद के विधायक और सांसद रहे थे। हर बार शहर के विकास को सामने रखकर ही वे चुनाव में उतरे और जीत की।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बरगलारहे हैं। लोगों को बरगला कर उनका वोट तो हांसिल करते है लेकिन विकास के नाम पर ठेंगा दिखा देते हैं। यदि शहर का विकास चाहिए तो सुशांत गोयल जैसे नेता को जिताएं। प्रियंका ने खोड़ा कॉलोनी जाकर रोड शो के जरिए वोट मांगे। उन्हें देखने के लिए जगह-जगह भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गाजियाबाद जिले की पांचों सीट पर दस फरवरी को मतदान होना है। मतदान का समय करीब आ गया है। उनके साथ साहिबाबाद विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संगीता त्यागी भी मौजूद रहीं। खोड़ा कॉलोनी में वाहन पर सवार होकर प्रियंका ने मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी जमकर प्रहार किए।

प्रियंका गांधी के प्रचार के दौरान काफी भीड़ जुट गई। ऐसे में पुलिस को भीड़ से निपटने को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान धीरज गुर्जर, विदित चौधरी, संजीव शर्मा, सतीश शर्मा, कार्तिकेय कौशिक, लोकेश चौधरी, सतीश शर्मा, प्रत्याशी सुशोत गोयल की पत्नी पूजा गोयल, मनोज कौशिक, मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश चीनी, पहलवान सतीश गुप्ता, ओमदत्त गुप्ता, विजय गोयल, विकास खारी, विनोद, अजय शर्मा, चेतन यादव, पूजा चड्ढा, कमल शर्मा, पवन शर्मा, अनुज चौधरी, वीके सिसोदिया, बलराज सिंह चावडा, हाजी खुर्शीद, सुनील चौघरी, एडवोकेट अशोक कुमार, वीरसिंह जाटव, कमलेश कुमार एडवोकेट, ममता त्यागी, आयशा खान, सीमा शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, लालमन सिंह,  धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, एआईसीसी की ऑबजर्वर शकुंतला खटक, हरियाणा सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी,  प्रभारी कामेश रतन, जिलाध्यक्ष कार्तिक कौशिक, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के सम्मानित पदाधिकारी सीए विनय  मित्तल नवनीत शर्मा और अभिनव आर्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दें कि दस फरवरी को लोनी, मुरादनगर, गाजियाबाद शहर, साहिबाबाद और मोदीनगर सीट पर मतदान होना है। इस बीच चुनाव प्रचार के सिलसिले में अब तक गाजियाबाद में गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इत्यादि आ चुके हैं।