RLD-सर्वसमाज का हित राष्ट्रीय लोकदल में सुरक्षित: अरुण चौधरी भुल्लन

– RLD के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल ने कहाभाजपा ने देश के युवाओं को दिया धोखा, चुनाव में देंगेे जवाब 

RLD-गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव से पूर्व लगातार बढ रहे राष्ट्रीय लोकदल (RLD) का दर्जनों भाजपा युवाओं ने दामन थामा है। युवाओं ने संकल्प लिया कि विधानसभा चुनाव में RLD को अधिक से अधिक सीट जितानी है। पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई। सभी युवा नेताओं ने रालोद की नीतियों में आस्था जताई। सभी के पार्टी में शामिल होने की घोषणा जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रमुख और महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने की।

जंयत चौधरी की नीतियों से प्रभावित

जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है। प्रदेश में वही सरकार बनाएगा, जिसके पास युवाओं की ताकत होगी। RLD के साथ युवा खड़ा है। जयंती चौधरी को युवा पसंद करते हैं। भाजपा की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। यहीं कारण है कि युवा जंयत चौधरी की नीतियों से प्रभावित होकर RLD में आ रहे है। राष्ट्रीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी को छोड़कर जो भी RLD में आ रहा है, पार्टी में उसे पूरा सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजयवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि सभी पूरी मेहनत और लगन के साथ पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत टीटू ने कहा कि सभी मिलकर जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करेंगे। इस बार प्रदेश में RLD के बिना सरकार नहीं बनेगी। किसान, मजदूर और बेरोजगार समझ चुका है कि RLD की सरकार आने पर ही भला हो सकता है।

भाजपा को जड़ से उखाडऩे के लिए कार्य करेंगे

महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने कहा कि RLD प्रदेश में बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। युवाओं के कारण ही नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे। जिन युवाओं ने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया, वही अब भाजपा को जड़ से उखाडऩे के लिए कार्य करेंगे। इससे साफ है कि युवा वर्ग का भाजपा की नीतियों से मोहभंग हो चुका है। प्रेसवार्ता में RLD नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा द्वारा RLD और सपा के संयुक्त प्रत्याशी का नामांकन नहीं होने देने की भत्र्सना की। रालोद नेताओं ने कहा कि भाजपा ने संयुक्त प्रत्याशी का नामांकन जबरन नहीं होने दिया। इसे उन्होंने भाजपा की गुंडागर्दी करार दिया। पूर्व महानगर अध्यक्ष रामानंद गोयल ने कहा RLD ने ही सदैव किसानों की लड़ाई लड़ी, लड़ रहा तथा आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह, स्व. चौधरी अजित सिंह के कार्य कार्यो का गुणगान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी उनके अधूरे कार्य पूर्ण करने को मैदान में है। हम सब को उन्हें मजबूत करने को उनके साथ हर मोर्चे पर खड़ा रहना चाहिये। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी में आस्था जताते हुए कई व्यक्तियों ने RLD का दामन थामा है। जिससे विधानसभा चुनाव में RLD को मजबूती मिल रही है। भाजपा ने देश के युवाओं को धोखा दिया है। अब इसका जवाब वह चुनाव में दे। भाजपा ने देश को विकास की राह में पीछे धकेलने का काम किया है। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने एबीवीपी और भाजपा छोड़कर आए युवाओं के नामों की घोषणा की।

यह लोग हुए शामिल

RLD में आने वालों में छात्र नेता एवं भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रानिश तोमर, एलआर कॉलेज के पूर्व एबीवीपी अध्यक्ष विशाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष एलआर कॉलेज विकास कौशिक, पूर्व सह सचिव आकाश अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष सचिन नागर, भाजपा के सदस्य सचिन बसोया, राहुल चौधरी, अनुज कुमार, दीपक दास, अजित सिंह, आशीष धामा, अंकुश तेवतिया, गौरव कुमार, रॉकी, विशाल चौधरी, दीपक नाहल व पवन चपराना आदि रालोद में शामिल हुए हैं। प्रेसवार्ता में गन्ना परिषद के चेयरमैन अमरजीत सिह बिड्डी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र राठी, भूपेंद्र डबास, विनीत चौधरी, लोकेश चौधरी, अक्षय सदरपुर, आकाश चिाल, हिमांशु मढ़ैया, विशाल सिरोही, रजत धीमान, नितिन शर्मा व गौरव करोटिया आदि मौजूद रहे।