गाजियाबाद। भाजपा की सरकार ही एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसमें बहन-बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनकी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा एक से बढ़कर एक कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए महिलाओं ने फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार को बनाने का मन बना लिया है। यह बातें शनिवार को गाजियाबाद विधानसभा से उम्मीदवार एवं योगी सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री के नवयुग मार्केट स्थित चुनाव कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं से चुनावी गतिविधि को लेकर मंथन करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहीं।
उन्होंने कहा पूर्व की सरकारों में महिलाओं व बेटियों की असुरक्षा की बात किसी से छिपी नहीं है। योगी सरकार ने महिलाओं को आत्मरक्षा बनाने के लिए कदम उठाए हैं। यही वजह है कि जनता फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार चाहती है।
आज योगी सरकार में अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या फिर उनकी जगह जेल में है। पहली सरकार में व्यापारी कैराना की तरह पलायन करते थे। हर तीसरे दिन दंगे होते थे हमारी सरकार ने व्यापारियों को सुरक्षा एवं भयमुक्त शासन देकर इस पर रोक लगाई है। सपा सरकार की संवेदनाए हमेशा आतंकवादियों के साथ होती थी। सपा सरकार ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमें वापस लेने का काम किया और 2017 में जब भाजपा सरकार आई तो सभी को सुरक्षा एवं भयमुक्त शासन देने के साथ ही किसानों व गरीबों के लिए काम किया है। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों कोसरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया है।
















